अमरीका-युरोप में कोरोना के संक्रमण की तीव्रता अधिक ही बढ़ी

वॉशिंग्टन, (वृत्तसंस्‍था)  – कोरोनावायरस ने अमरीका में बुधवार को २६०० लोगों की जान ली होकर, अमरीका में इस संक्रमण से कुल २८,३२६ लोगों की जानें गयीं हैं। जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने प्रकाशित की जानकारी के अनुसार, एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मौतें होने की यह पहली ही बारी है। इसी बीच, युरोप में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या पिछले दस दिनों में दोगुनी हुई होने की जानकारी सामने आ रही है। दुनियाभर में इस महामारी से १,३८,१०४ लोग मारे गये होकर, २०,७७,९७४ मरीज़ इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

अब तक इस महामारी से सवापाँच लाख लोग ठीक हुए होने की जानकारी अमरिकी जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने दी। इस संक्रमण ने अमरीका में सर्वाधिक लोगों की जान ली होकर, अमरीका के लिए सबसे कठिन हफ़्ता शुरू हुआ है, ऐसी चेतावनी वैद्यकीय अधिकारी दे रहे हैं। इस महामारी का असर अमरीका की अर्थव्यवस्था पर हुआ होकर, सवा-दो करोड़ लोग बेरोज़गार हुए हैं।

ऐसा होने के बावजूद भी, यह संक्रमण कम से कम कुछ मात्रा में नियंत्रण में आ रहा होकर, नये मरीज़ों की संख्या बहुत ही कम होने का दावा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है। साथ ही, अमरीका में मृतकों की संख्या हालाँकि दुनिया में सर्वाधिक है, फिर भी अन्य देश इस मामले में बहुत कुछ छुपा रहे हैं। लेकिन अमरीका इस मामले में पूर्णत: पारदर्शी है। ख़ासकर चीन जैसे देश उनके देश के मृतकों की संख्या कम होने का भ्रामक चित्र खड़ा कर रहे हैं, ऐसा ताना अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने मारा।

इस महामारी से ब्रिटन में गत चौबीस घंटों में ८६१ लोगों की जान गयी होकर, इस देश में १३,७२९ लोग इस संक्रमण से मारे गये हैं। ब्रिटन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी के अनुसार, देश में कुल १,०३,०९३ मरीज़ हैं। इसके साथ, ब्रिटन की सरकार ने देश में जारी लॉकडाउन को और एक हफ़्ते तक बढ़ाने की घोषणा की। दो दिन पहले, लॉकडाउन की कालावधि दो हफ़्तों से बढ़ाई थी। लेकिन इस महामारी के फैलाव को यदि रोकना है, तो यह लॉकडाउन बढ़ाना और नियमों पर सटीकता से अमल करना आवश्यक है, ऐसा विदेशमंत्री डॉमनीक राब ने कहा।

इसी बीच, युरोपीय देशों के कुल मृतकों की संख्या ९० हज़ार पर पहुँच चुकी होकर, युरोप में इस महामारी के ९,९३,२७५ मरीज़ हैं। पिछले दस दिनों में इस महामारी के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.