‘साऊथ चायना सी’ में अमरीका की ‘मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज़ दाखिल – प्रतिकार के लिए चीन ने विनाशिका तैनात किये

वॉशिंग्टन: ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र पर चीन कर रहे दावे को चुनौती देने के लिए अमरीका की लड़ाकू जहाज़ ‘युएसएस जॉन एस. मॅक्केन’ ने इस समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर दिया है। इस बार ‘मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज़ के चीन ने बनाए हुए कृत्रिम द्वीपों की सीमा के पास से गुजरने की जानकारी अमरीकी अधिकारी ने दी। इस पर चीन ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमरीकी लड़ाकू जहाज़ चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप किया है। उसीके साथ अमरीकी लड़ाकू जहाज़ को निकाल बाहर करने के लिए चीन ने अपनी दों विनाशिका रवाना कर दी है।

अमरीकी अधिकारी ने माध्यमों को दी जानकारी के अनुसार गुरूवार श्याम को ‘युएसएस मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज ‘साऊथ चायना सी’ के स्प्रार्टले द्वीप समूहों की सीमा में प्रवेश कर गया। स्प्रार्टले द्वीप समूहों में ‘मिसचिफ रिफ’ द्वीप से १२ मैल के अंतर पर अमरीकी लड़ाकू जहाजने यात्रा की। पिछले कुछ वर्षों में चीनने ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र में कृत्रिम द्वीपों का निर्माण किया है व उसमें ‘मिसचिफ रिफ’ द्वीप का समावेश है। इस द्वीप के पास से अमरीकी लड़ाकू जहाज ने प्रवास कर चीन को चुनौती दी है, ऐसा माना जा रहा है।

‘मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज़अपनी लड़ाकू जहाजों के इस क्षेत्र में होने वाले प्रवास पर नज़र रखने के लिए अमरीकी नौसेना ने ‘पी-८’ गश्ती हवाई जहाज रवाना किया है। पर इस विमान ने चीन दावा करने वाले सीमा में प्रवेश नहीं किया था। डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष बन जाने के बाद अमरिकी लड़ाकू जहाज तीसरी बार ‘साऊथ चायना सी’ में दाखल हुए है, यह चीन दावा कर रहा है। पिछले दों महीनों में अमरीकी लड़ाकू जहाज तथा निगरानी, बॉम्बर विमानों का ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र के ऊपर मँडराना बढ़नेपर चीन ने टिका की है। गुरवार को अमरीकाने रवाना किये ‘मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज़ के विषय में भी चीन ने तीव्र भूमिका ली है।

‘मॅक्केन’ लड़ाकू जहाज़अमरीका के लड़ाकू जहाज ने अन्तराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उलंघ्घन कर चीन की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। चीन इस घुसपैठी का मुद्दा चीन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष के समक्ष उपस्तिथ करेगा। अमरीका इस समुद्री क्षेत्र की शांति तथा स्थिरता प्रस्थापित करने के लिए किये जानेवाले चीन के प्रयत्नों का आदर करे’, ऐसा चीन के विदेशमंत्री ‘वेंग यी’ ने कहा है। अमरीकी लड़ाकू जहाज के इस घुसपैठी का प्रतिकार करने के लिए चीन ने विनाशिका रवाना कर देने का चीन के विदेश मंत्री ने प्रस्तुत किया है।

‘साऊथ चायना सी’ में कृत्रिम द्वीपों का निर्माण तथा उनका सैन्यीकरण कर चीन ने इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप अमरीका कर रहा है। दुसरी ओर कृत्रिम द्वीपों के निर्माण का सामरिक गमनागमन से कोई संबंध न होने का दावा चीन कर रहा है। इस मुद्दे पर दोनों देशों में तीव्र मतभेद शुरू होने से अमरीका ने चीन के कृत्रिम द्वीपों पर स्थीत लष्करी तैयारी की परवाह न करते हुए वह उसके पास से अपनी लड़ाकू जहाज गश्त लगाएगी, ऐसी चेतावनी दी थी। ‘युएसएस मॅक्केन’ ने चीन के कृत्रिम द्वीपों के करीबसे प्रवास कर अमरीका ने दी चेतावनी खोखली नहीं थी यह स्पष्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.