अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बातचीत के योग्य नही – ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता की कडी आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिए चर्चा का प्रस्ताव लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ईरान में दाखिल हुए हैं| पर्शियन खाड़ी में तनाव कम करने के लिए ईरान अमरिका से चर्चा करें, ऐसा आवाहन जापान के प्रधानमंत्री ने किया है| पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ईरान के साथ चर्चा की योग्यता के नहीं है, ऐसा कहकर ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी ने यह प्रस्ताव ठुकराया है|

ईरान में दाखिल होने के बाद प्रधानमंत्री एबेने राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी और उसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी से भेंट की है| रोहानी इनके साथ हुई चर्चा में जापान के प्रधानमंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए ईरान अमरिका के प्रस्ताव का स्वीकार करें, ऐसी मांग की थी| पर्शियन खाड़ी में निर्माण हुआ तनाव कम करने के लिए दोनों नेताओं ने प्रयत्न नहीं किए, तो किसी दुर्घटना से अमरिका एवं ईरान में संघर्ष भड़क सकता है, ऐसी चेतावनी प्रधानमंत्री एबे ने दी है|

इसपर बोलते हुए ईरान युद्ध नहीं करेगा| पर अगर हमपर आक्रमण हुआ तो ईरान यकीनन प्रतिउत्तर देगा, ऐसा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने कहा है| उसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी से मुलाकात करते हुए अमरिका के चर्चा का प्रस्ताव दिया है|

ईरान ने अमरिका के साथ चर्चा की तो समाधान निकल सकता है, ऐसा विश्वास जापान के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया है| पर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी ने अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पर कड़ी आलोचना करते हुए चर्चा की आशंका ठुकराई|

ईरान का संदेश स्वीकारने के भी अमरिका के नेतृत्व की योग्यता नहीं है| हम अमरिका के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे, ऐसा खामेनी ने कहा है| ईरान में सर्वोच्च नेता खामेनी इनका शब्द अंतिम शब्द माना जाता है| ईरान की सरकार और लष्कर खामेनी इनके नियंत्रण में है| जिसकी वजह से खामेनी की यह प्रतिक्रिया, ईरान की अधिकृत प्रतिक्रिया मानी जा सकती है|

दौरान जापान के प्रधानमंत्री ईरान के दौरे पर होते समय बुधवार को येमन में हौथी बागियों ने सौदी अरब के यात्री हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले किए| इस हमले में २६ लोग जख्मी हुए हैं| तथा गुरुवार को ईरान के किनारे के पास दो ईंधन टैंकर्स पर हमले हुए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.