‘डीआर कांगो’ के बाद युगांडा में ‘एबोला’ की महामारी में २ लोगों की मौत – विश्‍व स्वास्थ्य संगठन ने बुलाई ‘इमर्जन्सी मीटिंग’

Third World Warकंपाला/जेनीवा: विश्‍व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते में ही ‘एबोला’ की महाभयंकर महामारी संबंधी व्यक्त की हुई आशंका सच्चाई में उतरी है| अफ्रीका के ‘डीआर कांगो’ में १,३०० से भी अधिक लोगों की जान लेनेवाली एबोला की महामारी अब पडोसी युगांडा में भी फैलने की बात सामने आ चुकी है| पिछले २४ घंटों में युगांडा में ‘एबोला’ की महामारी की वजह से दो लोगों की मौत हुई है और मृतकों में से एक बच्चा है| युगांडा के इस हासदे के बाद विश्‍व स्वास्थ्य संगठन ने ‘इमर्जनी मीटिंग’ बुलाई है और इसमें ‘एबोला’ की महामारी को ‘ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी’ घोषित करने के मुद्दे पर निर्णय किया जाएगा, यह जानकारी सूत्रों ने दी|

पिछले वर्ष में ‘डीआर कांगो’ में फैली ‘एबोला’ की महामारी के बाद विश्‍व स्वास्थ्य संगठन के साथ अन्य गुटों ने भी अफ्रीका के अन्य देशों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी थी| लेकिन इसके बावजूद संबंधित देशों ने जरूरी सावधानी बरती नही है, यह सच्चाई युगांडा में फैल रही एबोला की महामारी से दिखाई दे रहा है| ‘डीआर कांगो’ और युगांडा की सीमा एक दुसरे से मिलती है और सुरक्षा यंत्रणा की तैनाती के बावजूद लोगों का आना-जाना शुरू होने की बात स्पष्ट हुई है|

‘डीआर कांगो’ के कुछ परिवार युगांडा पहुंचे थे| इन्हीं परिवारों में ‘एबोला’ के संदिग्ध हो सकते है, यह जानकारी प्राप्त होते ही डीआर कांगो की यंत्रणा ने युगांडा की यंत्रणा को सतर्क किया? था| युगांडा के स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा यंत्रणा ने खोज करने पर कागांडो के अस्पताल में एक बच्चा दाखिल होने की बात सामने आयी| इसके बाद इस बच्चे के साथ उसके परिवार को ‘एबोला’ के मरिजों के लिए बनाए गए विशेष विभाग में दाखिल किया गया|

लेकिन, उसके बाद सीर्फ २४ घंटों के भीतर ही उस पांच वर्ष के बच्चे की और उसके दादी की मौत हुई| इस बच्चे के छोटे भाई पर भी एबोला का इलाज हो रहा है| फिलहाल युगांडा में ‘एबोला’ के कम से कम १० संदिग्ध मरीज होने की जानकारी स्वास्थ्यमंत्री ने दी है| युगांडा में ‘एबोला’ का फैलाव होने के बाद अफ्रीका के अन्य देशों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है| विश्‍व स्वास्थ्य संगठन के सहायता दल इन देशों की यात्रा करेंगे, यह बताया गया है|

इस दौरान, डीआर कांगो में फैली एबोला की महामारी का दायरा बढने से और युगांडा में दिखाई दिए नए संदिग्ध मरीजों की पृष्ठभूमि पर विश्‍व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार के दिन इमर्जन्सी मीटिंग बुलाई है| इस मीटिंग में एबोला की महामारी ‘ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी’ घोषित करने के मुद्दे पर बातचीत होगी| दुनिया में अबतक दिखाई पडी एबोला की महामारी में डीआर कांगो की महामारी दुसरी सबसे बडी महामारी होने का ऐलान विश्‍व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही घोषित की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.