‘अमरीका उत्तर कोरिया पर परमाणुहमला करें’ : ‘सीआयए’ के पूर्व प्रमुख

वॉशिंग्टन, दि. १ : ‘उत्तर कोरिया के पास परमाणुहमला करने की क्षमता नहीं है, ऐसी गलतफहमी में अमरीका ना रहें| क्योंकि यदि उत्तर कोरिया अमरीका पर हमला करता है, तो फिर अमरीका की ९० फीसदी आबादी मारी जा सकती है| इसलिए उत्तर कोरिया के परमाणुहमले से पहले अमरीका इस देश पर परमाणुहमला करें’, ऐसी माँग अमरीका की प्रमुख खुफिया एजन्सी ‘सीआयए’ के पूर्व प्रमुख ने की| इसी दौरान, उत्तर कोरिया छठे परमाणुपरीक्षण की तैयारी में है, ऐसी खबरें प्रकाशित हो रही हैं|

उत्तर कोरिया पर परमाणुहमलादक्षिण कोरिया की खुफिया एजन्सी और सेना के सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरिया आने्वाले कुछ दिनों में नया परमाणुपरीक्षण कर सकता है| उत्तर कोरिया का यह परमाणुपरीक्षण पहले के पाँचों परमाणुपरीक्षणों की तुलना में शक्तिशाली होगा, ऐसी चेतावनी दक्षिण कोरिया की सेना ने दी है| इससे पहले उत्तर कोरिया द्वारा किए गए पाँचवें परमाणुपरीक्षण से उत्पन्न हुए भूकंप के झटके ठेंठ दक्षिण कोरिया कें सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किए गए थे| इसलिए उत्तर कोरिया के इस परमाणुपरीक्षण की ओर जानकारों का ध्यान लगा हुआ है|

लेकिन अमरिकी खुफिया एजन्सी ने कुछ हफ्तों पहले उत्तर कोरिया के परमाणुपरीक्षण पर शंका जताई थी| उत्तर कोरिया द्वारा भले ही  परमाणुविस्फोटकों का निर्माण किया गया हो, लेकिन ठेंठ अमरीका के शहरों को निशाना बनाने जितनी तकनीक उत्तर कोरिया के पास नहीं है, ऐसा दावा अमरिकी खुफिया एजन्सी ने किया था| उत्तर कोरिया यदि प्रक्षेपास्त्र प्रक्षेपित करता है, तो भी वे अमरीका के पश्‍चिमी तट तक भी नहीं पहुँच सकते, ऐसा दावा इस एजन्सी ने किया था|

उत्तर कोरिया पर परमाणुहमलालेकिन ‘सीआयए’ के पूर्व अधिकारियों ने अमरीकी एजन्सियों का यह दावा झुठला दिया| उत्तर कोरिया के परमाणुकार्यक्रम और क्षमता को कम आँकने की भूल ना करें, ऐसी चेतावनी ‘सीआयएस’ के पूर्व प्रमुख ‘जेम्स वुल्सी’ तथा पूर्व अधिकारी ‘डॉ. पीटर विन्सेंट प्री’ ने दी है| अमरीकी मीडिया और सरकारी अधिकारी उत्तर कोरिया से होनेवाले खतरे को क्यों अनदेखा कर रहे हैं, ऐसा सवाल वुल्सी ने उपस्थित किया है| अमरीका की सुरक्षा को उत्तर कोरिया द्वारा गंभीर धोका है, इस बात की ओर अमरीका का हर एक प्रशासन नज़रअंदाज करते आ रहा है, ऐसी आलोचना ‘सीआयए’ के पूर्व प्रमुख ने की|

‘वुल्सी’ ने अमरीका की विख्यात ‘न्यूज वेबसाईट’ पर लिखे अपने लेख में उत्तर कोरिया किसी भी विकल्प का इस्तेमाल करते हुए परमाणुहमला कर सकता है, ऐसा दावा किया| इसके लिए उत्तर कोरिया प्रक्षेपास्त्र, विध्वंसकपोत और आवश्यकता होने पर सीधे उपग्रह के माध्यम से भी परमाणुहमले करेगा, ऐसा दावा ‘वुल्सी’ ने किया| उत्तर कोरिया के पास दीर्घ दूरी तक हमला करनेवाले प्रक्षेपास्त्र तैयार हैं| इनमें ‘केएन-०८’ और ‘केएन-१४’ इन दो प्रक्षेपास्त्रों का उल्लेख किया गया है| इसलिए अमरीका को उत्तर कोरिया के परमाणुहमलों से खतरा कायम है, ऐसा वुल्सी ने कहा|

यदि उत्तर कोरिया के पास दीर्घ दूरी तक हमला करने वाले प्रक्षेपास्त्र न भी हों, लेकिन उत्तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जॉंग-उन’ नकली कार्गो जहाज़ या नौका अमरीका के बंदरगाह में दाखिल करते हुए परमाणुहमले कर सकते हैं| साथ ही, आत्मघाती हमलावरों की सहायता से भी उत्तर कोरिया ये हमले कर सकता है, ऐसा ‘डॉ. प्री’ ने कहा है|

इसके अलावा, उत्तर कोरिया के हमलों से अमरीका की ९० फिसदी आबादी मारी जा सकती है| उत्तर कोरिया के पास ‘इलेक्ट्रोमॅग्नेटिक’ हथियार है| इन ‘इलेक्ट्रोमॅग्नेटिक’ हमलों के कारण अमरीका का ऊर्जाप्रकल्प तथा बिजली पर चलनेवाले उपकरण बंद हो सकते हैं| उत्तर कोरिया के हमलों के परिणाम साल भर अमरीका पर होते रहेंगे, ऐसी फ़टकार ‘सीआयए’ के दोनों पूर्व अधिकारियों ने लगायी|

इसी दौरान, ‘सीआयए’ के पूर्व अधिकारी उत्तर कोरिया के विषय में यह चेतावनी जारी कर रहे हैं, तभी दक्षिण कोरिया के एक अभ्यासगुट ने नई चिंता जताई है| उत्तर कोरिया ने ड्रोन की सहायता से रासायनिक हमले करने की योजना बनाई है| इसलिए उत्तर कोरिया ने करीबन एक हज़ार ड्रोन्स तैयार रखे हैं, ऐसा दावा इस अभ्यासगुट ने किया है| इनमें से एक ड्रोन दक्षिण कोरिया की सीमा में पाया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.