ईरान और उत्तर कोरिया पर धौंस जमाने के लिए अमरिका को व्हेनेजुएला पर हमला करना होगा – अमरिकी सिनेटर लिंडसे ग्रॅहम की सलाह

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/कॅराकस – ‘क्युबा को अंतिम चेतावनी देने की जरूरत है| क्युबा की सहायता के बिना व्हेनेजुएला के मदुरो एक दिन भी सत्ता पर नही रह सकतें| क्युबा को तुरंत व्हेनेजुएला से बाहर निकालना होगा| रोनाल्ड रिगन इन्होंने ग्रेनाडा में जो किया था, वही कदम फिर से उठाए| सेना तैनात करके हमला करें’, यह चौकानेवाली सलाह अमरिका के वरिष्ठ सिनेटर लिंडसे ग्रॅहम इन्होंने दी है| व्हेनेजुएला पर हमला किया तो ईरान और उत्तर कोरिया को सही सबक मिलेगा, यह बात भी उन्होंने आगे कही है|

व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो इनका सत्ता पलटने की कोशिश नाकाम हुई समझी जा रही है, फिर भी अमरिका ने व्हेनेजुएला पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तैयारी रखने की बात समझी जा रही है| अमरिकी नेतृत्व से मदुरो और उन्हें समर्थन दे रहे देशों को इस मुद्दे पर लगातार चेतावनी भी दी जा रही है| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने भी लगातार व्हेनेजुएला के विरोध में हर एक विकल्प खुला होने की चेतावनी दी है| इस पृष्ठभूमि पर ग्रॅहम ने ईरान और उत्तर कोरिया का जिक्र करके व्हेनेजुएला पर हमला करने संबंधी किया वक्तव्य ध्यान आकर्षित कर रहा है|

‘अमरिका को सफलता प्राप्त हो रही है, यह दुनिया को दिखाई देना जरूरी है| इसके लिए अपने निकट के देशों से शुरूआत करनी होगी| व्हेनेजुएला पर हमला करके उसका फैसला किया तो ट्रम्प की नीति पर गंभीरता से विचार करने के लिए अन्य विवश होंगे| व्हेनेजुएला की समस्या का हल निकलने पर उत्तर कोरिया और ईरान अपनेआप सुधरेंगे’, इन शब्दों में ग्रॅहम ने ट्रम्प को व्हेनेजुएला पर हमला करने की सूचना की| व्हेनेजुएला पर लष्करी कार्रवाई करनेसंबधी सिनेटर ग्रॅहम ने यह दुसरी बार निवेदन किया है|

पिछले महीने में भी लिंडसे ग्रॅहम इन्होंने तानाशाह मदुरो की सत्ता पटलने के लिए व्हेनेजुएला पर हमला करने को कहा था| मदुरो यह व्हेनेजुएला के नेता नही है और गैदो ही व्हेनेजुएला के नेता है और मदुरो को क्युबा का समर्थन प्राप्त है, यह कहकर उन्हें सही संदेश देना जरूरी है, ऐसा लिंडसे ग्रॅहम इन्होंने कहा था| इसके पहले अमरिकी सिनेटर मार्को रुबिओ इन्होंने मदुरो के साथ लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की फोटो प्रसिद्ध करके मदुरो की स्थिति गद्दाफी की तरह होगी, यह धमकाया था|

वही, अमरिका के वरिष्ठ सांसद मारिओ डिआझ बॅलार्ट इन्होंने रशिया ने तैनात किए परमाणु हथियारों का दाखिला देकर अमरिका और रशिया में परमाणु युद्ध होने की संभावना जताई थी| अमरिकी रक्षा विभाग ने व्हेनेजुएला की मदुरो हुकूमत का तख्तापलट करने के लिए स्वतंत्र प्लैन तैयार करने की जानकारी उजागर हुई थी| अप्रैल महीने में ‘ब्लैकवॉटर’ कंपनी के प्रमुख एरिक प्रिन्स ने व्हेनेजुएला के तानाशाह मदुरो का तख्तापलट करने के लिए कान्ट्रैक्ट पर सैनिक तैनात करने का प्रस्ताव ट्रम्प के सामने रखा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.