चीन पर नजर रखने के लिए अमरीका की भारत को सहाय्यता – अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी का दावा

वॉशिंग्टन – भारत और चीन के पचास हजार जवान लडाख के एलएसी पर आमनेसामने डटे हुए है| ऐसी खबरें है की पिछले सात माह से दोनों देशों में चल रहे तनाव के चलते, अमरीका भारत को सहायता कर रही है| विशेष रुप से चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अमरीका भारत को बहुत बडी सहायता कर रही है, ऐसा अमरीका के ‘एशिया पैसिफिक एअर फोर्स’ के प्रमुख जनरल केनिथ विल्सबॅक ने बताया है| दोनों देशों में हुए ‘बेका’ समझौते के कारण यह सहजता से हुआ, ऐसा जनरल विल्सबॅक ने कहा|

चीन पर नजर

कुछ माह पहले भारत और अमरीका के बीच ‘बेसिक एक्स्चेंज अँड कोऑपरेशन एग्रीमेंट – बेका’ यह समझौता संपन्न हुआ था| इसके अनुसार दोनों देश एक दुसरे को जरूरी गोपनीय जानकारी का आदान प्रदान कर सकते है| साथ ही इस समझौते के कारण दोनों देशों को सुरक्षा के दृष्टीकोन से जरूरी सहायता उपलब्ध कराना भी संभव हुआ है| भारत और अमरीका के बीच रक्षा संदर्भ में विकसित हो रहे महत्वपूर्ण कदम के रुप से इस समझौते के ओर देखा जा रहा है| चुंकी इससे अमरीका द्वारा भारत को बेहद संवेदनशील गोपनीय जानकारी मिल सकती है| इससे भारतीय सुरक्षा दलों को अपने पर हमला करने वाले दुश्मन की पूरी जानकरी और उसकी सटीक स्थिती प्राप्त हो सकती है| इस कारण भारतीय सुरक्षा दलों के लिए हमला चढा कर उस खतरे का समाधान करना बेहद आसान हो सकता है|

जनरल विल्सबॅक ने उजागर करते हुए कहा की, ‘बेका’ तामील हो चुकी है जिससे अमरीका भारत को ऐसी संवेदनशील जानकारी देने लगी है| नवंबर माह में उन्होंने इस बारे में सूचक वक्तव्य किया था| यह बात अब जाकर सामने आयी है जिससे चीन के खिलाफ अमरीका भारत को इस कारण सक्रिय सहायता कर रहा है| इससे पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ चल रहे सीमावाद में भारत का साथ खडे रहने के स्पष्ट संकेत दिए थे| साथही अमरीका के अन्य नेता और सेना अधिकारी भी अपना देश भारत के साथ खडा होने की बात बारबार कर रहा है|

अमरीका के इस सहकार्य से भारत की बाजू और भी मजबूत होने के भी संकेत मिल रहे है| यह चीन के लिए काफी बडी चिंता के बात है| पाकिस्तान से हात मिलाकर चीन भारत को एक ही बार दो मोर्चों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर कर सकता है, ऐसी धमकीयॉं चीन द्वारा दी जा रही थी| मात्र भारत ने इसकी परवाह किए बिना चीन के खिलाफ कठोर रूख अपनाया है| इसके नतीजे पाकिस्तान में भी दिखाई दे रहे है| भारत को अमरीका से मिल रहे सहायता के गंभीर परिणाम पाकिस्तान को भी सहने होंगे, ऐसी चेतावनी इस देश के सामरिक नीतितज्ञ दे रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.