सौदी अरब को आत्मसुरक्षा के लिए अमरीका सहायता प्रदान करेगी – अमरिकी रक्षा मुख्यालय का ऐलान

वॉशिंग्टन – बाहरी खतरों से सौदी अरब को आत्मसुरक्षा के लिए आवश्यक सभी सहायता अमरीका प्रदान करेगी, ऐसा ऐलान अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटगॉन ने किया। सौदी के उप-रक्षामंत्री प्रिन्स खालिद बिन सलमान और अमरीका के रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन की मुलाकात के बाद पेंटगॉन ने यह जानकारी प्रदान की। पिछले साल से अमरीका और सौदी के संबंधों में तनाव बना है। इस पृष्ठभूमि पर सौदी के उप-रक्षामंत्री के अमरीका दौरे की अहमियत बनती है, ऐसा पश्चिमी माध्यमों का कहना है।

सौदी अरब के उप-रक्षामंत्री प्रिन्स खालिद बिन सलमान का अमरीका दौरा हाल ही में हुआ। इस दौरान सौदी के उप-रक्षामंत्री ने अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन और उसके बाद विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन से मुलाकात की। ऑस्टिन के साथ बैठक के दौरान प्रिन्स खालिद ने ईरान का खतरा, येमन का युद्धविराम और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की।

सौदी की मज़बूत भागीदारी को लेकर अमरीका वचनबद्ध होने का बयान अमरिकी रक्षामंत्री ने किया। साथ ही येमन के हौथी विद्रोहियों के साथ हुआ युद्धविराम सफल होने के लिए सौदी ने पहल करने का ऑस्टिन ने स्वागत किया। इसके बाद बाहरी खतरों से सौदी की सुरक्षा के लिए ज़रूरी हर सहायता प्रदान करने की अपनी भूमिका पर अमरीका कायम है, ऐसा पेंटगॉन ने अपने निवेदन में कहा है।

लेकिन, रक्षामंत्री ऑस्टिन और पेंटगॉन ने सौदी की सुरक्षा के लिए ईरान से खतरे का अलग ज़िक्र नहीं किया, इस मुद्दे पर अमरिकी माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अमरीका ने पहले भी सौदी और अन्य अरब मित्रदेशों की सुरक्षा को ईरान से खतरा होने की बात रेखांकित की थी। साथ ही ईरान के विरोध में खाड़ी के अपने मित्रदेशों की सुरक्षा के लिए हम वचहबद्ध हैं, यह गवाही अमरीका ने दी थी।

लेकिन, ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की कोशिश कर रहे बायडेन प्रशासन की भूमिका में बड़ा बदलाव आने की बात रक्षामंत्री ऑस्टिन और पेंटॅगॉन के ऐलान से स्पष्ट हो रही है। अमरीका के कुछ समाचार चैनलों ने इस बात पर ध्यान आकर्षित किया। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने सौदी को बहुत निराश किया है, ऐसी आलोचना सौदी के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य कर रहे हैं। बायडेन के कार्यकाल में अमरीका और सौदी के संबंध बिगड़े, ऐसी चिंता सौदी के राज परिवार के सदस्यों ने व्यक्त की थी।

ईरान के परमाणु समझौते के लिए बायडेन प्रशासन सौदी और अन्य अरब-खाड़ी मित्रदेश ना गँवाए, ऐसा आवाहन अमरीका के जनप्रतिनिधी एवं सैन्य विश्लेषक कर रहे हैं। लेकिन, बायडेन प्रशासन इस पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में भी सौदी और अन्य अरब देशों का विश्वास जीतने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन जून में खाड़ी का दौरा करेंगे, यह दावा हो रहा है। इस दौरे में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर सकते हैं, यह दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.