रेड सी में गश्त लगाने के लिए अमरीका ने किया नया दल तैनात

वॉशिंग्टन – ‘रेड सी’ के क्षेत्र में तस्करी, डकैती एवं आतंकी हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए अमरिकी नौसेना ने नई तैनाती का ऐलान किया है| अमरिकी नौसेना का विशेष गश्त दल इस समुद्री क्षेत्र में गश्त लगाएगा और इसके लिए पड़ोसी देशों से सहयोग पाएगा, यह ऐलान अमरिकी नौसेना ने किया| रेड सी क्षेत्र में हौथी विद्रोहियों की बढ़ती हरकतों की पृष्ठभूमि पर अमरीका ने यह तैनाती की, ऐसा पश्‍चिमी माध्यमों का कहना है| लेकिन, रेड सी की इस नई तैनाती का ऐलान करने के साथ ही अमरीका ने ईरान या ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों का ज़िक्र करना टाल दिया, इस पर भी खाड़ी के माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

red-sea-us-task-force-2पर्शियन खाड़ी में तैनात अमरिकी नौसेना के ‘फिफ्थ फ्लीट’ के प्रमुख वाईस एडमिरल ब्रैड कूपर ने ‘कम्बाईन्ड टास्क फोर्स-१५३’ का ऐलान किया| खाड़ी और अफ्रीकी देशों से जुड़े रेड सी एवं एड़न की खाड़ी में यह टास्क फोर्स तैनात होगा, ऐसा वाईस एडमिरल कूपर ने स्पष्ट किया| शुरू में अमरीका इस गश्त दल का नेतृत्व करेगी और इसके बाद रेड सी के पड़ोसी देशों को इस मुहिम का नेतृत्व सौंपा जाएगा, यह ऐलान भी कूपर ने किया|

इस ‘टास्क फोर्स’ में दो से आठ गश्त पोतों का समावेश रहेगा| हथियार, नशीले पदार्थ, कोयला और मानवी तस्करी करने वालों पर यह टास्क फोर्स कार्रवाई करेगा, यह जानकारी वाईस एडमिरल कूपर ने साझा की| अमरीका की ‘यूएसएस माऊंट विटनी’ दल का नेतृत्व करेगी| रेड सी क्षेत्र रणनीतिक नज़रिये से काफी अहम होने का बयान करके कूपर ने इस टास्क फोर्स की तैनाती का समर्थन किया| अमरिकी नौसेना के सैन्य मुहिम में इजिप्ट शामिल होगा, ऐसे संकेत भी कूपर ने दिए| इसके अलावा अन्य किसी भी देश का नाम लेना अमरीका के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने टाल दिया|

red-sea-mapसाथ ही रेड सी से एड़न की खाड़ी की यह तैनाती येमन के हौथी विद्रोहियों के खिलाफ है क्या, इस सवाल पर जवाब देने से कूपर दूर रहे| अमरीका के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी से माध्यमों ने इससे संबंधित चार बार सवाल किए| लेकिन, हर बार कूपर ने ईरान या ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों का ज़िक्र करना टाल दिया, इस पर भी खाड़ी के माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

रेड सी और इडन खाड़ी के क्षेत्र में सफर कर रहे अंतरराष्ट्रीय जहाज़ों की सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय बन रहा है| इस क्षेत्र से सफर कर रहे इस्रायल, सौदी अरब और यूएई के जहाज़ों पर रॉकेट हमले होने की बात पहले ही सामने आयी थी| कुछ दिन पहले मानवीय सहायता के साथ यात्रा कर रहे यूएई के जहाज़ पर हौथी विद्रोहियों ने हमला किया था|

इसी बीच, बीते महीने हौथी विद्रोहियों ने सौदी और यूएई की राजधानियों पर सीधे मिसाइल हमले किए थे| लेकिन, पर्शियन खाड़ी से रेड सी तक के क्षेत्र में व्यापारी यातायात को खतरा निर्माण कर रहे हौथी विद्रोहियों को आतंकी संगठन की सूचि से हटाने की तैयारी बायडेन प्रशासन ने की है| इसलिए सौदी, यूएई और अरब देश अमरीका से नाराज़ होने का दावा किया जा रहा है| अब भी अमरीका ने रेड सी के लिए स्वतंत्र गश्त दल का ऐलान किया है और इस पर सौदी और अरब देशों ने अभी बयान नहीं किया है| इस वजह से अमरीका की यह तैनाती येमन के हौथी विद्रोहियों के हमलों का लक्ष्य बने सौदी और अरब देशों की सुरक्षा के लिए ना होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.