‘पैसिफिक’ में नौसेना तल विकसित करने के लिये अमरिका ऑस्ट्रेलिया को सहायता देगा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पोर्ट मोरेस्बी – ‘साउथ चाइना सी’ पर मजबूत नियंत्रण रखनेवाले चीन को रोकने के लिए अमरिका ऑस्ट्रेलिया को प्रशांत महासागर क्षेत्र में नया नौसेना अड्डा तैयार करने के लिए सहयोग करनेवाला है| ‘ऍपेक’ बैठक के लिए ‘पापुआ न्यू गिनिआ’ के दौरे पर होने वाले अमरिका के उपराष्ट्रध्यक्ष ‘माईक पेन्स ने यह घोषणा की है| ऑस्ट्रेलिया के पड़ोस में होने वाले ‘वनौतू’ में चीन ने लष्करी अड्डा तैयार करने की गतिविधियॉं शुरू की थी| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका तथा ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ आकर चीन को उत्तर देने का दिख रहा है|.

पिछले ही महीने में ऑस्ट्रेलिया ने ‘पापुआ न्यू गिनिआ’ इस पड़ोसी देश के ‘मॅनूस’ द्वीप पर अपना नौसेना अड्डा निर्माण करने का घोषित किया था| ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ‘स्कॉट मॉरिसन’ ने यह घोषित किया था| साथ ही ‘पापुआ न्यू गिनिआ’ के प्रधानमंत्री के साथ ‘लोंबरम’ में नौसेना अड्डे का एक साथ पुनः निर्माण करने के विषय में चर्चा होने का भी बताया था|

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के हित संबंधों के साथ ही सागरी यातायात की सुरक्षा के लिए ‘मॅन्यूस’ नौसेना अड्डे का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा था| अब अमरिका ने भी ऑस्ट्रेलिया तथा पापुआ न्यू गिनीआ के साथ वर्णित नौसेना अड्डे का निर्माण करने का घोषित किया है| इस क्षेत्र के देशों की संप्रभुता और सागरी अधिकारों की सुरक्षा के लिए ‘मॅन्यूस’ द्वीप पर नौसेना अड्डा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ऐसा विश्वास अमरिका के उपराष्ट्राध्यक्ष पेन्स ने व्यक्त किया है|

इस नौसेना अड्डे के लिए अमरिका किस प्रकार का सहयोग करेगा इस बारे में पेन्स ने कोई जानकारी नहीं दी| परंतु ‘मॅन्यूस’ नौसेना अड्डे का निर्माण करने के लिए अमरिका आर्थिक एवं लष्करी सहयोग कर सकता है| इस नौसेना अड्डे के कारण इस समुद्री क्षेत्र में अमरिका के जंगी जहाज़ों का पहरा बढ़ सकता है| यदि ऐसा हुआ तो वर्णित क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसेना कार्रवायों को झटका लग सकता है, ऐसा दावा ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख माध्यम कर रहे हैं|

साउथ चायाना सी’ के समुद्री क्षेत्र में १०० से अधिक कृत्रिम द्वीप निर्माण करने के साथ यहां के २० से अधिक द्वीपों का लष्करीकरण करने के बाद चीन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी गतिविधियॉं तेज कर दी है| इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ‘डीप वॉटर पोर्ट’ एवं ‘डीप वॉटर साइट विकसित करने की घोषणा चीन ने की है|

इसके लिए चीन दक्षिण-पूर्व एशिया के कंबोडिया में ‘डीप वॉटर पोर्ट’ निर्माण करने की जानकारी सामने आई है| साथ ही कुछ ही सप्ताह पहले प्रशांत महासागर क्षेत्र के ‘फिजी’, ‘पापुआ न्यू गिनिआ’ और ‘वनौतू’ इन ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देशों में लष्करी अड्डा निर्माण करने के संकेत दिए थे| इनमें से ‘वनौतू’ में चीन ने लष्करी अड्डा निर्माण करने का आरोप ऑस्ट्रेलिया ने किया था| साथ ही चीन के ‘लिओनिंग’ इस विमान वाहक जंगी जहाज ने वनौतू के द्वीपों को भेंट देने की जानकारी भी सामने आई थी| इस पृष्ठभूमि, पर ‘मॅन्यूस’ मैं ऑस्ट्रेलिया का नौसेना तल निर्माण करने के लिए अमरिका ने शुरू की हलचल चीन के लिए उत्तर है, ऐसा दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.