होंडुरन शरणार्थियों के विरोध में मैक्सिको में तीव्र प्रदर्शन

तिजुआना के नागरिकों ने आरोप किया – यह तो शहर पर आक्रमण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मैक्सिको सिटी – होंडुरास से पहुंच रहे शरणार्थियों के झुंड अमरिका पर आक्रमण है, यह चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने पिछले महीने ही दिया था| ट्रम्प इनकी इस चेतावनी को मैक्सिकन जनता भी समर्थन दे रही है और मैक्सिको के तिजुआना शहर के निवासितों ने भी होंडुरन शरणार्थियों को निकाल बाहर करने की मांग की है| अमरिका के सीमा से जुडे इस शहर में होंडुरन शरणार्थियों के विरोध में तीव्र प्रदर्शन हो रहे है| इस दौरान शरणार्थियों के शिविरों पर पथराव और?मारपीट होने की कुछ घटनाएं भी सामने आयी है|

होंडुरास इस मध्य अमरिकी देश से निकले हजारों शरणार्थियों में से लगभग ३ हजार से अधिक शरणार्थी अमरिकी सीमा से निकट मेक्सिको के तिजुआना शहर में दाखिल हुए है| लगभग १६ लाख जनसंख्या के इस शहर में यकायक हजारों शरणार्थी दाखिल होने से स्थानिय लोगों में तीव्र असंतोष पैदा हुआ है| शरणार्थियों की सुविधा के लिये शहर के मैदानों के साथ अन्य जगह उपलब्ध की गई है और स्वयंसेवी संगठन इन्हें अन्य सुविधा उपलब्ध करा रही है|

नजदीकी समय में शरणार्थियों के नये झुंड शहर में दाखिल होने का डर जताया जा रहा है और इनकी संख्या १० हजार के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है| लेकिन इन शरणार्थियों को दी जा रही सुविधा और अन्य कानुनी प्रक्रिया की वजह से शहर प्रशासन पर बडा बोझ आ रहा है| स्थानिय ‘मेयर’ ने भी यह झुंड यांनी बर्फबारी का झटका है, इन शब्दों में नाराजगी स्पष्ट की है| इसी दौरान शहर की यंत्रणा इन शरणार्थियों को काबू में रखणे के लिये सक्षम नही है और यह झुंड कम से कम छह महिने शहर में पैर जमां कर रहेंगे, यह डर भी जताया जा रहा है|

शहर के ‘मेयर’ के साथ ही स्थानिय निवासी भी होंडुरन शरणार्थियों के विरोध में आक्रामक प्रतिक्रिया दे रहे है| इसी दौरान पिछले कुछ दिनों में इन शरणार्थियों के शिविरों पर पथराव होने की और शरणार्थियों को मारपीट करने की घटनाएं सामने आ रही है| कुछ जगहों पर शरणार्थी और स्थानिय लोगों के बीच हो रहे विवादों में शरणार्थियों का अवमान एवं उन्हें गाली-गलौज होने की घटना भी सामने आयी है|

रविवार के दिन तिजुआना में हजारों लोगों ने सडक पर उतर कर शरणार्थियों के विरोध में असंतोष जताया| इस दौरान हुए प्रदर्शनों में मैक्सिकन जनता ने झंडे हाथ में रखकर शरणार्थियों के विरोध में ‘आऊट, आऊट’ ऐसे नारे लगाए| इन प्रदर्शनों में शामिल स्थानिय लोगों ने, तीव्रता से मांग कि की, यह शरणार्थी शहर पर आक्रमण है, यह भावना व्यक्त की और इन्हे शिघ्रता से बाहर निकाल दे| स्थानिय लोगों के इन प्रदर्शनों के बाद स्थानिय सुरक्षा यंत्रणा पर बोझ बढा है और शरणार्थियों को सुरक्षा देने के लिये यह यंत्रणा विवश हो रही है|

दौरान, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने मैक्सिकन शहरों में शुरू इन घटनाओं का दाखिला देकर फिर से शरणार्थियों के झुंड के विरोध में आक्रामक रवैया अपनाया है| ‘तिजुआना के मेयर ने बताया है वेसे ही अमरिका को भी शरणार्थियों का यह आक्रमण नही चाहिए| अमरिका यह आक्रमण कभी भी बर्दाश्त नही करेगा| शरणार्थियों की वजह से मैक्सिको में गुनाहगारी में काफी बढोतरी हुई है और बडी समस्या सामने आ रही है| इस परिस्थिति में शरणार्थी शिघ्र ही वापसी करे, ऐसी कडी चेतावनी ट्रम्प इन्होंने अपनी ट्विट की माध्यम से दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.