अमरीका और पोलैंड की युक्रेन के टुकड़े करने की साज़िश – रशिया के गुप्तचर प्रमुख का आरोप

मॉस्को – अमरीका और पोलैंड ने युक्रेन के टुकड़े करने की साज़िश रची है, ऐसा सनसनीखेज़ आरोप रशिया के गुप्तचर प्रमुख ने किया। अमरीका और पोलैंड सरकार के बीच इस संदर्भ में चर्चा जारी है और पोलैंड युक्रेन के कुछ अधिकारी तथा नेताओं के भी संपर्क में है, ऐसा रशिया के गुप्तचर प्रमुख सर्जेई नेरिश्किन ने अपने आरोप में कहा है। पोलैंड ने ये आरोप ठुकराए हैं। यह आरोप यानी रशिया के अपप्रचार का भाग है और रशिया पोलैंड-युक्रेन सहयोग तोड़ने की कोशिश कर रहा है, ऐसा प्रत्युत्तर पोलैंड ने दिया है।

रशिया के गुप्तचर प्रमुख सर्जेई नेरिश्किन ने, रशियन गुप्तचर यंत्रणा को अमरीका और पोलैंड ने बनाई योजना की जानकारी प्राप्त होने की बात कही है। इस योजना के अनुसार, पहले विश्वयुद्ध के दौर में पोलैंड ने किए समझौते की पुनरावृत्ति कराने की गतिविधियाँ जारी हैं। पहले विश्वयुद्ध के बाद हुए समझौते में पश्चिमी मित्र देशों ने पोलैंड को, युक्रेन के कुछ भागों पर कब्ज़ा करने की अनुमति दी थी।

रशिया की क्रांति से रहनेवाला ख़तरा टालने का बहाना आगे करके यह मान्यता दी गई थी। पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौर में युक्रेन के लिव्ह शहर समेत कुछ इलाके पोलैंड के कब्ज़े में थे। लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के बाद रशिया ने इस पर नियंत्रण प्राप्त करके उसका सोवियत संघ राज्य में समावेश किया था।

रशिया-युक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर पोलैंड इस योजना पर फिर से काम शुरू किया होने का दावा रशियन गुप्तचर प्रमुख ने किया। पिछले महीने में पोलैंड ने युक्रेन में शांति सेना की तैनाती के लिए की पहल इस योजना का हिस्सा है, ऐसा भी रशियन अधिकारी ने बताया। पोलैंड ने पश्चिमी युक्रेन में लगभग 10 हज़ार जवान शांति सेना के रूप में तैनात करने की तैयारी दर्शाई थी। लेकिन युरोप के कुछ देशों ने इसका विरोध दर्शाने के कारण यह योजना फँस गई, ऐसा माना जाता है।

लेकिन पोलैंड ने अमरीका और युक्रेन के साथ चर्चा जारी रखी है। युक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र पर पोलैंड राजकीय और लष्करी दृष्टि से नियंत्रण हासिल करेगा, ऐसा इस योजना का स्वरूप होने की जानकारी रशिया को मिली है, इन शब्दों में रशिया के गुप्तचर प्रमुख सर्जेई नेरिश्किन ने पोलैंड की साज़िश की पोल खोल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.