अमरीका हमेशा से स्वार्थ को प्राथमिकता देती हैं – रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह

मास्को – यूक्रेन युद्ध में रशिया के पक्ष में जंग कर रहे वैग्नर ग्रुप पर अमरीका ने प्रतिबंध लगाने की तैयारी की थी। लेकिन, वैग्नर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन ने विद्रोह करने के बाद अमरीका ने इस कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई में फिलहाल देरी की है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विरोध में प्रिगोझिन ने विद्रोह किया है और उनके वैग्नर ग्रुप पर प्रतिबंध लगाकर हम राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के पक्ष में खड़े है, यह संदेश अमरीका को देना नहीं है। इसी कारण से प्रतिबंध लगाने में देरी की गई है, यह जानकारी अमरिकी माध्यमों ने प्रदान की। लेकिन, रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने इसी मुद्दे पर अमरीका को फटकार लगाई है। 

सर्जेई लैव्हरोव्हअमरीका अपने सिद्धांतों को नहीं, बल्कि हितसंबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। वैग्नर ग्रूप पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर अमरीका ने किया निर्णय यही दर्शाता है, ऐसा बयान रशिया के विदेश मंत्री लैव्हरोव्ह ने किया है। इस निर्णय की वजह से यूक्रेन युद्ध में अमरीका के हितसंबंध होने की बात भी स्पष्ट हुई, ऐसा लैव्हरोव्ह ने कहा। ‘रूल-बेस्ड ऑर्डर’ यानी कानूनी राज्य की हमें उम्मीद है ऐसे दावे कर रही अमरीका की इस वजह से फिर से पोलखोल हुई है, यह दावा रशियन विदेश मंत्री ने किया।

वैग्नर ग्रुप ने विद्रोह की तैयारी की है और प्रिगोझिन रशियन राष्ट्राध्यक्ष को चुनौती देंगे, इसकी जानकारी अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को बुधवार को ही प्राप्त हुई थी, ऐसे दावे अमरिकी अखबार ने किए थे। लेकिन, प्रिगोजिन की बगावत अमरीका और पश्चिमी देशों ने ही करवाई है, इसपर हमें पूरा विश्वास है, ऐसा दावा सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्झांडर वुकीक ने किया। विदेशी गुप्तचर यंत्रणाओं का वैग्नर ग्रुप के विद्रोह के पीछे हाथ था, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष वुकीक ने कहा है। लेकिन, इसका ब्योरा सार्वजनिक करने से वुकीक दूर रहे।

लेकिन, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के सख्त और मज़बूत नेतृत्व की वजह से विद्रोह की कोशिश नाकाम हुई, यह दावा वुकीक ने किया हैं। साथ ही वैग्नर ग्रुप के विद्रोह पर बयान करते हुए इस विद्रोह के कारण रशिया के काफी रक्तपात होगा, इस विचार में अमरीका थी, यह जानकारी अमरिकी समाचार चैनल ने प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.