सीरिया के हवाई हमलों को लेकर अमरीका ने किये आरोप रशिया ने झुठलाए

वॉशिंग्टन/मॉस्को, दि. २१ (वृत्तसंस्था) – रशिया के लड़ाकू प्लेन्स ने ही सीरिया में मानवतावादी सहायता लेकर जानेवाले संयुक्त राष्ट्रसंघ के काफिले पर हवाई हमले किए, ऐसा आरोप अमरीका ने किया| लेकिन अमरीका के इन आरोपों से रशिया ने इन्कार किया है| साथ ही, मानवतावादी सहायता लेकर जाने वाले काफिले की आड़ लेकर विद्रोही हथियारों की तस्करी कर रहे थे, ऐसा इल्ज़ाम रशिया ने लगाया| इससे जुड़े सबूत भी रशिया ने प्रस्तुत किये हैं|

syria-un-vehicles- हवाई हमलेसीरिया का संघर्षविराम और अलेप्पो में संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर हुए हमले को लेकर रशिया और अमरीका में आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी हैं| अमरीका के दो अधिकारियों ने आंतर्राष्ट्रीय मीडिया को दी जानकारी में, रशिया के ‘सुखोई-२४’ लड़ाकू प्लेन्स ने संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर हमले किए, ऐसा आरोप किया है| रशियन लड़ाकू प्लेन्स की कार्रवाई में ही १८ ट्रक्स नष्ट हुए, जिसमें २० लोगों की जानें गई, ऐसा इन अधिकारियों ने कहा|

अलेप्पो में हुआ यह हमला यानी रशिया का बदला है, ऐसा इल्ज़ाम अमरिकी अधिकारियों ने लगाया| पिछले सप्ताह में, संघर्षविराम के चलते, अमरीका और दोस्त राष्ट्रों ने किये हवाई हमले में सीरियन सेना के ६० जवान मारे गए थे| रशिया ने इस कार्रवाई पर अपनी तीव्र नाराज़गी जताई थी| साथ ही, संघर्षविराम का पालन करनेवाली सीरियन सेना पर हमले करके संघर्षविराम की मर्यादा का हनन किया गया, ऐसी आलोचना भी रशिया ने की थी| इस कारण इन हवाई हमलों का प्रतिशोध लेने के लिए रशिया ने अलेप्पो में संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया, ऐसा इन अधिकारियों का कहना है|

लेकिन व्हाईट हाऊस और विदेश मंत्रालय ने रशिया पर सीधा इल्ज़ाम नहीं लगाया| लेकिन यदि ऐसा साबित होता है कि ये हवाई हमले सीरियन लड़ाकू जेट्स द्वारा किये गये, तो फिर इन हमलों के लिए भी रशिया को ही ज़िम्मेदार ठहराया जायेगा, ऐसा दावा अमरीका के विदेश मंत्रालय ने किया| इस संघर्षविराम की ज़िम्मेदारी रशिया ने उठाई थी| इसलिए सीरिया के हवाई हमलों के लिए रशिया को ही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, ऐसी आलोचना अमरीका के विदेश मंत्रालय ने की| साथ ही, संघर्षविराम का हनन करने के लिए रशिया पर युद्धअपराध का मामला भी दर्ज़ हो सकता है, ऐसी चेतावनी अमरिकी विदेश मंत्रालय ने दी|

syria-aleppo-russia-drone-footage-@AFPलेकिन रशिया ने अमरिकी अधिकारी के आरोपों को झुठलाया है| अमरीका ने युद्धअपराधों के बारे में लगाये हुए इल्ज़ाम रशिया को मंज़ूर नहीं हैं| सीरियन विद्रोहियों और कुछ विदेशी हस्तकों द्वारा सीरिया में की गई कार्रवाई के लिए रशिया को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है, ऐसी तीख़ी आलोचना रशिया के विदेश मंत्रालय ने की| साथ ही, ‘हवाई हमले से इस प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि ट्रक्स की ऐसी हालत तो सिर्फ रॉकेट हमलों और टैंको द्वारा किए जानेवाले हमलों से ही हो सकती है’ ऐसा बताते हुए, इन आरोपों में कोई तथ्य नहीं है, ऐसा रशिया ने कहा|

साथ ही, अलेप्पो में हुए हवाई हमले से पहले रशिया के ‘ड्रोन’ ने खींचे हुए वीडिओ और फोटोज् रशिया के रक्षामंत्रालय ने प्रकाशित किये| इसमें, मानवतावादी सहायता से भरे हुए संयुक्त राष्ट्र के ट्रक्स के बगल से विद्रोहियों का वाहन जा रहा था, ऐसी जानकारी ड्रोन्स की गश्ती से साफ हो गई है| इस ट्रक में विद्रोहियों की विमानरोधक तोप है, यह भी उपरोक्त फ़ोटोज् में से दिखायी दे रहा होने का दावा रशिया कर रहा है|

इसी दौरान, संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर की गई कार्रवाई के कारण संघर्षविराम का हनन होने का दावा किया जाता है| लेकिन अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने, संघर्षविराम की संभावना अब भी बनी हुई है, ऐसा स्पष्ट किया| संयुक्त राष्ट्र की बैठक में, सीरिया के संघर्षविराम का मसला उपस्थित किया जाएगा, ऐसे संकेत अमरीका द्वारा दिये जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.