विद्रोहियों द्वारा सीरिया संघर्षविराम का उल्लंघन : रशियन रक्षामंत्रालय का आरोप

मॉस्को, दि. १९ (वृत्तसंस्था) – सीरिया के संघर्षविराम का केवल अस्साद सरकार द्वारा पालन किया जा रहा होकर, विद्रोहियों द्वारा इस संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू है, ऐसा आरोप रशिया के रक्षामंत्रालय ने किया| पिछले चौबीस घंटो के भीतर, सीरिया में ५० जगहों पर संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ, ऐसा रशिया के रक्षामंत्रालय ने कहा है|

syria turkey- सीरिया संघर्षविराम

रशिया और अमरीका में हुई सफल चर्चा के बाद सीरिया में संघर्षविराम जारी होना अपेक्षित था| लेकिन सीरिया के अलेप्पो, दमास्कस, हमा, होम्स, लताकिया और दारा इन छ: शहरों में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है, ऐसा रशिया के रक्षामंत्रालय ने कहा| पिछले चौबीस घंटों में ही संघर्षविराम की मर्यादा भंग करने की कोशिशों में बढ़ोतरी हुई हैं, ऐसी आलोचना रशिया के रक्षामंत्रालय ने की| रशियन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव्ह ने इस बारे में जानकारी दी|

पिछले छ: दिनों में सीरियन सेना ने संघर्षविराम के नियमों का पालन किया है, ऐसा बताते हुए मेजर जनरल इगोर ने, सीरिया के विद्रोहियों को समर्थन देनेवाले अमरीका की आलोचना की| इस संघर्षविराम को सफल बनाने के लिए रशिया ने सीरिया के राष्ट्राध्यक्ष असाद पर दबाव डाला था| लेकिन अमरीका इस तरह का दबाव विद्रोहियों पर डालने में असफल हुआ हैं, ऐसा इल्ज़ाम इगोर ने लगाया| इस कारण इन विद्रोहियों पर अमरीका का कोई प्रभाव नहीं बचा, ऐसी आलोचना रशियन रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने की| उलटे, संघर्षविराम के दौरान विद्रोहियों ने सीरियन सेना पर हमले जारी रखे थे, ऐसा आरोप रशिया ने किया है|

इसके अलावा, संघर्षविराम के दौरान अमरीका रशिया को उपरोक्त विद्रोहियों की जानकारी दे दें, इस रशिया की माँग को भी ओबामा सरकार ने नज़रअंदाज़ किया, ऐसा इल्ज़ाम रशिया ने लगाया है| इससे पहले भी रशिया ने अमरीका के पास, ‘नर्म’ विद्रोहियों की जानकारी देने की माँग की थी| अमरीका-समर्थक ‘नर्म’ विद्रोहियों की जानकारी मिलने पर उन्हें हवाई हमलों में निशाना नहीं बनाया जाएगा, ऐसा प्रस्ताव रशिया ने अमरीका को दिया था| लेकिन अमरीका इन विद्रोहियों की जानकारी नहीं दे रहा है, ऐसा आरोप रशिया कर रहा है|

syria russia konashenkov

साथ ही, इस संघर्षविराम का फायदा उठाते हुए सीरिया के विद्रोही अपने हथियारों को इकट्ठा कर रहे हैं| इस संघर्ष में हुई क्षति की पूर्ति करने के लिए विद्रोही संगठन इस संघर्षविराम का फायदा उठा रहे हैं, ऐसा रशिया के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा| सीरिया के अलेप्पो में विद्रोही संगठन इकट्ठा होकर अगले संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं| सीरियन सेना ने संघर्षविराम का पालन किया होने के कारण इन विद्रोहियों का फ़ायदा हुआ है, ऐसी आलोचना रशिया के रक्षामंत्रालय ने की|

उसी दौरान, सीरियन राष्ट्राध्यक्ष अस्साद की राजनीतिक सलाहकार ‘बौथाइना शाबन’ ने विद्रोहियों की आलोचना की| विद्रोहियों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके लिए अमरीका ज़िम्मेदार है, ऐसा आरोप शाबन ने किया| साथ ही, अमरीका सीरिया में आतंकवादियों पर सख़्त कार्रवाई करना टाल रहा होने की आलोचना भी शाबन ने की|

इसी दौरान, पिछले सोमवार की शाम से शुरू हुए सीरिया के संघर्षविराम की कालावधि समाप्त हो चुकी है| पिछले सप्ताह अमरीका और रशिया ने इस संघर्षविराम को बढ़ाने का फ़ैसला किया था| लेकिन फिर एक बार इस संघर्षविराम की अवधि बढ़ाने पर रशिया या अमरीका की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है| इस कारण, हफ़्तेभर के संघर्षविराम के बाद सीरिया में पुन: एक बार नये से संघर्ष भड़क सकता है, ऐसा दिखायी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.