तालिबान के हाथों में लगे हथियारों के मामले में अमरिकी सिनेटर्स ने बायडेन प्रशासन के कान खिंचे

us-senators-biden-taliban-weapons-1वॉशिंग्टन – सुपर टूकानो विमान, ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर्स, बख्तरबंद हमवी गाड़ियाँ, एम ४ कार्बाईन्स, एम १६ रायफल्स समेत अरबों डॉलर्स कीमत का अमरिकी हथियारों का ज़खिरा तालिबान के हाथ लगा है। तालिबान के आतंकी कई ठिकानों पर एके-४७ के बजाय अमरिकी हथियारों से लैस होने की बात माध्यमों द्वारा सामने आ रही है। बायडेन के सेना वापसी के निर्णय की वजह से अमरिकी करदाताओं के पैसों से खरीदे हुए हथियार तालिबान के हाथ लगने से तीखी आलोचना हो रही है। अमरीका के २५ सिनेटर्स ने इस मामले में बायडेन प्रशासन से सवाल पूछा है। कुछ दिन पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर महाभियोग चलाने की माँग भी हुई थी।

us-senators-biden-taliban-weapons-3अफ़गानिस्तान में तालिबान को हासिल हुई यह सफलता अफ़गान सरकार, उसकी सेना और अफ़गान जनता की नाकामी का बयान करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अपनी ज़िम्मेदारी से हाथ झटक लिए थे। बायडेन के इन बयानों पर अमरीका में ही जोरदार आलोचना हुई। अफ़गानिस्तान से यह सेना वापसी अमरीका के इतिहास में सबसे बड़ी शर्मनाक घटना होने की फटकार पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाई थी। इसी बीच बीते कुछ दिनों में हथियारों से सज्जित तालिबानी आतंकियों के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अमरिकी जनता का गुस्सा उमड़ पड़ा है।

अमरिकी सैनिकों के अफ़गान सैनिकों को तोहफे में दिए पिस्तौल, रायफल्स, बंदूकें, नाईट विजन गॉगल्स, मिसाइल, बख्तरबंद गाड़ियों का बड़ा भंड़ार तालिबानी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहले अमरिकी सैनिकों की तेज़ वापसी की वजह से सुपर टूकानो विमान, ब्लैक हॉक्स हेलिकॉप्टर्स, स्कैनइगल ड्रोन्स तालिबान के हाथ लगने की बात सामने आयी थी। इन विमानों का इस्तेमाल करने के लिए आवश्‍यक पायलट तालिबान के पास ना होने का दावा कुछ विश्‍लेषकों ने किया था। लेकिन, तालिबान के आतंकियों ने हेलिकॉप्टर्स के उड़ान भरने के वीडियो जारी करके लष्करी विश्‍लेषकों की चिंता बढ़ाई थी।

us-senators-biden-taliban-weapons-2इस पृष्ठभूमि पर टेड क्रूज़, मार्को रुबियो, बिल कैसिडी और अन्य २२ सिनेटर्स ने चिंता जतानेवाला और सवाल करनेवाला खत अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन को दिया है। अफ़गानिस्तान से बड़े गैरज़िम्मेदाराना तरिके से सेना की वापसी करने से अमरिकी करदाताओं के पैसों से खरिदे हुए प्रगत हथियार तालिबान और तालिबान के सहयोगी संगठनों के हाथ लगने की आलोचना इस खत में है। बायडेन प्रशासन इन सभी मामलों का ज़िम्मा उठाकर इस पर सही खुलासा करे, यह माँग इन सिनेटर्स ने की है।

अफ़गानिस्तान से वापसी करने से पहले इन हथियारों को ठिकाने लगाना अमरीका के रक्षा विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिये थी, यह उम्मीद भी इस खत में जताई गई है। साथ ही बीते वर्ष से अमरीका ने अफ़गान सेना को कितने हथियार प्रदान किए, इसका ब्यौरा भी इस खत से माँगा गया है। अफ़गानिस्तान की इस स्थिति के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का कमज़ोर नेतृत्व ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाकर विरोधियों ने बायडेन के इस्तीफे की माँग की थी। साथ ही बायडेन की वजह से चीन और रशिया को बड़ा लाभ  होगा, यह आरोप भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाया था। इसके बाद बायडेन के खिलाफ महाभियोग चलाने की माँग अधिक तीव्र हुई थी।

कुछ महीने पहले बायडेन का जोरों से समर्थन करतनेवाले माध्यमों के गुट भी अब उनके खिलाफ आलोचना करने लगे है। अमरिकी जनमत बायडेन के खिलाफ जा रहा हैं और वर्तमान में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव हों तो डोनाल्ड ट्रम्ब बायडेन को आसानी से परास्त करेंगे, यह दावा कुछ वृत्तसंस्थाओं ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.