‘टू प्लस टू’ से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन वार्ता करेंगे

वॉशिंग्टन – भारत-अमरीका की ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले भारत के प्रधानमंत्री के साथ अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करेंगे, यह जानकारी वाईट हाऊस ने प्रदान की| इससे दोनों देशों के विदेशमंत्री एवं रक्षामंत्रियों की चर्चा की अहमियत अधिक बढ़ रही है| इससे पहले क्वाड की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की चर्चा हुई थी| इस दौरान यूक्रैन पर रशिया के हमलों का मुद्दा उठाकर क्वाड इसके खिलाफ भूमिका अपनाए, यह मॉंग बायडेन ने रखी थी| इस पर भारत के प्रधानमंत्री ने इन्कार किया था|

biden-modi-talks-2plus2जापान और ऑस्ट्रेलिया दोनों क्वाड में अमरीका के सहयोगी देश यूक्रैन पर हमला कर रही रशिया के खिलाफ ड़टकर भूमिका अपना रहे हैं| लेकिन भारत अभी भी रशिया विरोधी भूमिका अपनाने से हिचकिचा रहा है, ऐसा बयान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया था| इस पर भारत से तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ हुई थी| क्वाड के राष्ट्रप्रमुखों की वर्चुअल बैठक के बाद बायडेन ने यह बयानबाज़ी की थी| इस पर वाईट हाऊस और अमरीका के विदेश मंत्रायल को काफी कुछ संभालना पड़ा था| इस पृष्ठभूमि पर दोनों देशों के बीच ‘टू प्लस टू’ चर्चा से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की वार्ता को बड़ी राजनीतिक अहमियत प्राप्त हुई है|

पिछले कुछ हफ्तों से अमरीका लगातार भारत को धमका रही है और बायडेन प्रशासन अलग-अलग मार्गों से भारत से अपनी उम्मीदें जता रही है| भारत अपनी परंपरागत विदेश नीति का त्याग करके सिर्फ अमरीका से सहयोग को सर्वाधिक प्राथमिकता देनेवाली नीति अपनाए, ऐसी मॉंगें बायडेन प्रशासन रख रहा है| भारत ने ऐसा नहीं किया तो इसके परिणाम झेलने पड़ सकते हैं, ऐसी धमकियॉं दी जा रही है| तथा चीन ने भारत की सुरक्षा को चुनौती दी तो रशिया भारत की सहायता नहीं कर सकेगी, इसका अहसास रखें और अमरीका से सहयोग बढ़ाएँ, ऐसा इशारा देने की कोशिश बायडेन प्रशासन कर रहा है|

इसका प्रभाव ‘टू प्लस टू’ वार्ता पर पड़ेगा, यह दावा भारतीय माध्यम कर रहे हैं| इस पर भारत की प्रतिक्रिया दर्ज़ हो सकती है, इसे ध्यान में रखकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की भारत के प्रधानमंत्री से वर्चुअल चर्चा का आयोजन होने की कड़ी संभावना है| लेकिन, इससे बायडेन प्रशासन की नीति में बदलाव नहीं आएगा, यह स्पष्ट दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.