जम्मू-कश्मीर में आतंकी चांद से उतरते नही है – यूरोपिय संसद ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

ब्रुसेल्स  – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दा उपस्थित करने में कामयाबी मिली है, यह कहकर इसके लिए इम्रान खान की सरकार अपनी ही पीठ थपथपा रही है| यूरोपिय संसद में कश्मीर मुद्दे पर पहली बार बातचीत हो रही थी, यह दाखिला भी पाकिस्तान की सरकार ने दिया था| लेकिन, इस बातचीत में पाकिस्तान का सच आतंकी चेहरा और भी तेजी से दुनिया के सामने आ रहा है| जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी चांद से उतरते नही है, बल्कि पाकिस्तान से ही भेजे जाते है, ऐसी कडी टिपणी यूरोपिय सांसद ने की इस बातचीत के दौरान की

यूरोपिय संसद में बोलते समय रिझर्ड कर्झेन्स्कि ने कश्मीर में आतंकवादी चांद से लैंड नही कर रहे है, बल्कि वह पाकिस्तान से भेजे जा रहे है, इस ओर ध्यान आकर्षित किया| साथ ही भारत एक जनतांत्रिक देश है और यूरोपिय संसद ने भारत के समर्थन में डटकर खडे रहने की जरूरत होने की बात कर्झेन्स्की ने कही है| साथ ही यूरोपिय संसद के अन्य सदस्य फुलविओ मारिशिओ ने पाकिस्तान से भारत को दी जा रही परमाणु हमले की धमकी भी ध्यान आकर्षित कर रही है|

पाकिस्तान लगातार भारत को परमाणु युद्ध की धमकियां दे रहा है, यह बात चिंता का विषय है| पाकिस्तान से पनप रहा यह आतंकवाद यूरोपिय देशों के लिए भी खतरा साबित होता है| पाकिस्तान के आतंकी यूरोपिय देशों में हमलें करने की साजिश कर सकते है, यह कहकर मारिशिओ ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की| साथ ही पाकिस्तान अब मानव अधिकार कुचलनेवाला गैरजिम्मेदार देश बना है, यह आरोप भी मारिशिओ ने इस दौरान किया| इस वजह से यूरोपिय महासंघ की बातचीत में पाकिस्तान की और भी बेइज्जत होने की बात दिख रही है|

इस बातचीत में भारत के विरोध में डटकर भूमिका लेंगे और इस वजह से भारत पर दबाव बढेगा, ऐसा अंदाजा पाकिस्तान ने रखा था| इसके लिए पाकिस्तान अपनी क्षमता के अनुसार कोशिश भी कर रहा था| लेकिन, पाकिस्तान का काफी बडा अपेक्षा भंग हुआ है| कश्मीर समस्या को हवां देना किसी के भी हित में नही होगा और भारत एवं पाकिस्तान ने यह समस्या और ना बिगडें, इस दिशा में कोशिश करें, यह निवेदन भी किया| यूरोपिय महासंघ के विदेश निती के प्रमुख विभाग के प्रमुख फ्रेडरिका मोघेरिनी ने यह निवेदन किया है| साथ ही भारत ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पहले जैसी सामान्य करने की कोशिश करनी होगी, यह भी मोघेरिनी ने कहा है|

इसी बीच कश्मीर समस्या पर हुई बातचीत में भारत को पाकिस्तान के पुरस्कृत आतंकवाद का सामना करना पड रहा है, इस चुनौती की ओर भी कुछ जिम्मेदार सदस्यों ने ध्यान आकर्षित करके भारत ने किए निर्णय का समर्थन किया| साथ ही फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे में होनेवाले कश्मरी समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का ही है, यह बात कुछ सांसदों ने इस दौरान डटकर कही| साथ ही कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की भूमिका ‘आक्रामक’ की ही है, यह बात इन सांसदों ने स्पष्ट की|

अंतरराष्ट्रीय स्तर से पाकिस्तान को प्राप्त हुआ यह और एक झटका है| पाकिस्तान के माध्यमों ने यूरोपिय महासंघ की संसद से प्राप्त हुई इस खबर की ओर अनदेखा किया दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.