अफगानिस्तान में चुनावों के दौरान हुए आतंकी हमलों में ३२ लोगों की मौत – रशियन वृत्तसंस्था का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को/काबुल: अफगानिस्तान में हो रहे चुनाव की पृष्ठभूमि पर आतंकवादियों ने शनिवार के दिन किए ११३ हमलों में ३२ लोगों की जान गई है| इनमें से ६४ हमलों के जिम्मेदारी तालिबान ने स्वीकारी है| रशिया के नामांकित वृत्त संस्था ने यह जानकारी प्रसिद्ध करते हुए आतंकवादियों के इन हमलों का असर चुनाव पर हुआ हैं और केवल २० प्रतिशत मतदान होने का दावा किया है|

अफगानिस्तान के चुनाव पर दुनिया भर से ध्यान लगा हुआ था| १० दिन पहले अमरीका और तालिबान की चर्चा टूटने के बाद इस चुनाव का महत्व बढ़ रहा था| तालिबान ने इस चुनाव पर बहिष्कार करते हुए अफगानी जनता को मतदान में शामिल ना हो, ऐसी धमकी दी थी| तथा चुनाव सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए अफगानी सुरक्षा यंत्रणा के ७२ हजार सैनिक लगभग, ५००० पोलिंग स्टेशन के लिए तैनात किए गए थे| पर शनिवार की सुबह से अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी हमलें शुरू हुए थे|

अफगान सुरक्षा यंत्रणा ने दी जानकारी के अनुसार दिन भर में ११३ जगहों पर आतंकवादी हमलें हुए| इन हमलों में ३२ ढेर हुए हैं और १२३ लोग जख्मी हुए हैं| इसमें राजधानी काबुल, कुणार, पाकतिया, पारवान, वारदाक, गजनी, पाकतिका, खोश्त, लोगार, बमयान, कुंदूज, नूरिस्तान, हेलमंड, हेरात, कंधार, फराह, झाबुल, नीमरोज ऐसे ६४ जगहों के हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने स्वीकारी है| तथा अन्य हमलों के बारे में जांच शुरू होने की जानकारी अफगान यंत्रणा ने दी है|

पर तालिबान की धमकी का परिणाम अफगानिस्तान के चुनाव पर हुआ है| आतंकवादी हमले के साथ भ्रष्टाचार और अस्थिरता भी इसके लिए जिम्मेदार होने का दावा किया जा रहा है| ९० लाख मतदाताओं में से सिर्फ २० लाख मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है| वर्ष २०१४ में हुए चुनाव में ७० लाख से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया था|

पिछले चुनाव की तुलना में इस समय सबसे कम वोट हुआ है, फिर भी फिर से चुनाव करने की आशंका अफगान यंत्रणा ने ठुकराई है| रविवार से गिनती शुरू होगी और आनेवाले १० दिन में निर्णय घोषित किया जाएगा| पर चुनाव का प्रतिशत गिरने की वजह से अफगानिस्तान की नई सरकार स्थापित होने में बाधा निर्माण हो सकती है, ऐसा दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.