अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की ओर से तालिबान के साथ हुई चर्चा का स्वागत – अमरिकी सिनेट का अफगान वापसी को विरोध

Third World Warवॉशिंगटन: पिछले सप्ताह में अफगान तालिबान के साथ हुई चर्चा सफल साबित होने का अमरीका ने जाहिर किया था| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस चर्चा का स्वागत करते हुए अमरिकी सैनिक जल्द ही अफगानिस्तान से पीछे हट जाएंगे, ऐसी घोषणा की थीं| तभी सेना वापसी के पश्चात भी अमरिका अफगानिस्तान के निर्माण के लिए सहयोग करेगा ऐसा तालिबान के वरिष्ठ नेता ‘मुल्ला शर मोहम्मद अब्बास स्तानिकझाई ने जाहिर किया था|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष, ओर से, तालिबान, साथ, चर्चा, स्वागत, अमरिकी सिनेट, अफगान वापसी, विरोधपिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान में तालिबान के साथ सीधी चर्चा हो इसलिए अमरिका से प्रयत्न शुरू थें| पाकिस्तान अथवा किसी भी हस्तक्षेप के बिना यह चर्चा हो, ऐसी अमरिका की भूमिका थीं| इस पृष्ठभूमि, पर पिछले सप्ताह में कतार में अमरिका के अफगानिस्तान विषयक विशेष दूत झाल्मे खलिलझाद और अफगान तालिबान के मध्यस्थ स्तानिकझाई तथा अन्य नेताओं में चर्चा हुई|

वर्णित चर्चा सफल साबित होने का दावा अमरिका, अफगान सरकार और तालिबान से किया जा रहा हैं| अफगानिस्तान सरकार ने अमरिका तथा तालिबान के बीच हुई इस चर्चा का स्वागत किया हैं| अफगान तालिबान लोकनियुक्त सरकार में शामिल होने के लिए तैयार होने की जानकारी अफगान सरकार ने दी हैं| परंतु तालिबान अफगानिस्तान की गनी सरकार के साथ वार्तालाप करेगा क्या, यह स्पष्ट नहीं हो सका हैं|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान के साथ चर्चा पर समाधान व्यक्त करने के कारण अपने सैनिकों को घर बुलाना आसान हो जाएगा, ऐसा कहा हैं| साथ ही तालिबान ने अमरिका की मूलभूत मांगों को स्वीकार करने का कहा हैं| इस विषय में समझौता होने वाला है और अगले तीन सप्ताह में अमरिका तथा तालिबानी नेताओं में फिर एक चर्चा होगी|

दौरान, ट्रम्प प्रशासन और तालिबान में यशस्वी चर्चा हुई हो फिर भी अमरिकन संसद अफगान सेना के वापसी के विरोध में होने का खुलासा हुआ हैं| अमरिकन सीनेट में हाल ही में ६८ के खिलाफ २३ वोटस् से अफगानिस्तान और सीरिया से सेना की वापसी करने का का प्रस्ताव ठुकराया गया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.