तालिबान के प्रभावी अफगानिस्तान के गझ्नी क्षेत्र में विमान गिरने से १०० लोगों के मारे जाने का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकाबुल/वॉशिंग्टन: अफगानिस्तान में तालिबान के प्रभाव में होनेवाले गझ्नी प्रांत में यात्री विमान गिरने की खबर प्राप्त हुई है| इस दुर्घटना में विमान के सभी १०० लोगों की मौत होने के दावे स्थानिय अफसर कर रहे है| पर, अफगानिस्तान के यात्री विमान कंपनी ‘एरिआना’ ने यह दावा ठुकराया है| अपने दोनों विमान सुरक्षित होने की जानकारी भी साझा की है| साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ अफगानी पत्रकार और तालिबान से संबंधित सूत्रों ने यह विमान अमरिकी सेना का होने का दावा करके इस विमान के फोटो प्रसिद्ध किए है| इनके इस दावे के साथ ही इस दुर्घटना की रहस्यता में बढोतरी हुई है|

अफगानिस्तान के गझ्नी प्रांत में ‘देह याक’ जिले में दोपहर करीबन एक बजे यह विमान दुर्घटना होने की जानकारी सामने आयी है| विमान के गिरने की जगह चट्टानी और बर्फिली क्षेत्र है और इस क्षेत्र पर आतंकी तालिबानी संगठन का नियंत्रण होने की बात कही जा रही है| अफगान सरकार के स्थानिय अफसरों ने इस दुर्घटना की जानकारी सार्वजनिक करते समय संबंधित विमान अफगानी हवाई कंपनी ‘एरिआना’ का होने का दावा किया था| कुछ समय बाद यह विमान बोईंग कंपनी का है और इसमें १०० लोग सफर कर रहे थे और यह सभी मारे जाने की बात कही जा रही है|

पर, यह खबर सामने आने के बाद अफगान विमान कंपनी एरिआना एअरलाईन्स ने अपने सभी विमान सुरक्षित होने की बात स्पष्ट की| साथ ही विमान के गिरने की जगह के प्रसिद्ध हुए फोटो में धुंवा उठता दिख रहा है| इससे स्थानिय अफसरों के दावे में सच्चाई होने की बात समझी जा रही है| अंतरराष्ट्रीय माध्यमों समेत स्थानिय अफगान समाचार पत्र ने भी यात्री विमान की दुर्घटना होने का वृत्त प्रसिद्ध किया है और इस घटना में कम से कम १०० लोगों के मारे जाने का डर भी जताया गया है|

पर, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कुछ अफगान एवं तालिबानी अकाउंटस् पर दुर्घटनाग्रस्त विमान अमरिका का होने के दावे भी हुए थे| इन दावों के साथ ही इस विमान के फोटो भी सामने आए थे| दुनिया भर के यात्री विमानों की जानकारी रखनेवाले ‘फ्लाईट राडार’ के ट्विटर अकाउंट पर भी इस से जुडी खबर जारी की गई है| इसके कुछ देर बाद ही अमरिकी सेना ने निवेदन जारी किया और वर्णित घटना की जांच करने की जानकारी साझा की|

प्राथमिक वृत्त यही है की वर्णित दुर्घटनाग्रस्त विमान अमरिका का गश्ती विमान होने की बात बताई जा रही है| पर, संबंधित जानकारी की अमरिका या अफगान यंत्रणा ने पुष्टी नही की है| इससे संबंधित दुर्घटना का रहस्य बना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.