लद्दाख की सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव अधिक ही बढ़ा

नई दिल्ली, (वृत्तसंस्था) – लद्दाख की गलवान की घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव अधिक ही बढ़ा है। चीन के जवानों ने गलवान नदी क्षेत्र में तंबू गाड़े थे और यहाँ पर अपनी तैनाती बढ़ायी थी। उसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी इस भाग में तंबू गाड़े हैं। साथ ही, दोनों देशों के सैनिकों ने बॅनर लहराकर, इस भाग से लौट जाने की सलाह एक-दूसरे को दी है। इसके अलावा, पॅगोंग सरोवर के क्षेत्र में चीन ने अधिक गश्तीनौका तैनात कीं होने की ख़बर है। भारत ने भी इस सरोवर के पश्चिमी भाग में अपनी नौकाएँ सुसज्जित रखीं हैं।

५ मई को लद्दाख में चिनी हेलिकॉप्टर्स ने की घुसपैंठ की कोशिश, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यहाँ पर गश्ती करके नाक़ाम कर दी थी। उसके बाद पॅगोंग सरोवर क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों में बड़ी मुठभेड़ हुई थी। यहाँ पर घुसपैंठ किये हुए चिनी जवानों को भारतीय सैनिकों ने वापस लौटने के लिए मजबूर किया था। इस समय दोनों देशों के सैनिकों में ज़ोरदार मुठभेड़ हुई थी। उसके बाद लद्दाख में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

भारत इस इलाक़े में कर रहे सड़क के निर्माणकार्य पर चीन ने ऐतराज़ जताया है। और तो और, भारत ने ही इस क्षेत्र में  घुसपैंठ की होने का आरोप चीन ने किया है। लेकिन गलवान नदी क्षेत्र में चिनी सैनिकों ने गाड़े हुए तंबू पर और डेमचॉक में सीमा के नज़दीक किये अपने निर्माणकार्य पर चीन ने एक लफ़्ज़ तक नहीं कहा है। चीन सरकार का मुखपत्र होनेवाले ‘ग्लोबल टाईम्स’ के ज़रिये ये आरोप किये गए थे। साथ ही, सन २०१७ में डोकलाम में जो स्थिति निर्माण हुई थी, वैसी स्थिति यहाँ निर्माण नहीं होगी, ऐसी उम्मीद भी ग्लोबल टाईम्स में व्यक्त की गयी है।

लेकिन वास्तव में चीन ने लद्दाख में अपनी तैनाती बढ़ायी है। सन १९६२ के चीन-भारत युद्ध से पहले चिनी जवानों ने जिस इलाक़े में अपने तंबू गाड़े थे, उसी इलाक़े में इस बार भी चिनी सैनिकों ने तंबू गाड़े हैं। यहाँ चीन ने जवानों की तैनाती बड़ी मात्रा में बढ़ायी है। इसके बाद भारत ने भी अपने सैनिकों की तैनाती में बढ़ोतरी की है। गलवान नदी की घाटी में फिलहाल दोनों देशों के सैनिकों ने तंबू गाड़े हैं। यहाँ पर दोनों तरफ़ से, यहाँ से लौट जाओ, ऐसे बॅनर लहराये जा रहे हैं।

लद्दाख में गलवान घाटी की साथ साथ पॅनगोंग सरोवर और डेमचॉक में भी सैनिकों की तैनाती बढ़ी है। पॅनगोंग  सरोवर इलाक़े में चीन ने गस्ती नौकाओं की तैनाती बढ़ायी है। इसी इलाक़े में ५ मई को दोनों देशों के सैनिकों में मुठभेड़ हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल यहाँ की परिस्थिति पर नज़र रखे हैं, ऐसी ख़बर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.