सीमा पर हुए संघर्ष के बाद अफानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बने तनाव में बढोतरी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकाबुल/इस्लामाबाद: पिछले हफ्ते में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर हुए लष्करी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सियासी तनाव भी बढा है| अफगानिस्तान में नियुक्त अपने राजदूत और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उपस्थित करके पाकिस्तान ने काबुल में बना अपना दूतावास और व्हिसा का दफ्तर बंद किया है| पाकिस्तान के यह आरोप बेबुनियाद होने की बात कहकर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कडी आलोचना की है|

राजधानी काबुल में पाकिस्तान के दूतावास ने रविवार के दिन अफगान सरकार तक अपना निर्णय पहुंचाया| सुरक्षा के कारण सोमवार से पाकिस्तानी दूतावास बंद रहेगा, ऐसा इस संदेशे में कहा था| पर, कितने दिनों तक दूतावास बंद रहेगा, इस बारे में पाकिस्तान की सरकार ने कुछ भी ऐलान नही किया है| साथ ही स्थानिय अफगानी अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों का छल कर रहे है, यह आरोप भी पाकिस्तान ने रखा है| इसके लिए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद के अफगान राजदूत को समन्स दिया है|

पाकिस्तान के इस निर्णय पर अफगान सरकार ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज की है| दूतावास और व्हिसा ऑफिस बंद करने के विषय पर पाकिस्तान ने किए आरोपों में समानता ना होने की बात अफगान सरकार ने कही है| पाकिस्तानी राजदूत या वरिष्ठ अफसरों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या भी नही दिखाई है| इस वजह से सुरक्षा का दिया कारण गलत होने की बात अफगान सरकार ने कही है| साथ ही पाकिस्तान में अपने राजदूत को समन्स देना भी नियमों के विरोध में होने का आरोप अफगानिस्तान ने किया है|

अपने देश ने अफगानिस्तान के साथ मित्रता स्थापित करने का दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने किया था| पर, पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव बढने की बात स्पष्ट हो रही है| पिछले सप्ताह में दोनों देशों की सेना में सीमा पर जोरदार संघर्ष हुआ था| अफगानिस्तान में आतंकी हमलें करके पाकिस्तान भागनेवाले आतंकियों को सर्जिकल स्ट्राईक करके खतम करने का दावा अफगान यंत्रणाओं ने किया था| इसके बाद दोनों देशों की सेना में संघर्ष हुआ और इस संघर्ष में पाकिस्तानी सेना को बडा नुकसान उठाना पडा| पाकिस्तानी सैनिक सुरक्षा चौकी छोडकर भाग गए, यह दावा भी अफगान सेना ने किया था| इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का अपना दूतावास बंद किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.