ग्यारह साल बाद सिरियन राष्ट्राध्यक्ष युएई के दौरे पर – अमरीका के विदेश मंत्रालय ने की आलोचना

दुबई/वॉशिंग्टन – सिरिया के राष्ट्राध्यक्ष बशर अल-अस्साद ने युएई का दौरा करके क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन झाएद अल-नह्यान से मुलाकात की। सन २०११ के बाद पहली ही बार सिरियन राष्ट्राध्यक्ष ने युएई का दौरा किया। इसलिए पिछले दशक भर के लिए एक दूसरे के विरोध में होनेवाले सिरिया और युएई नए से सहयोग स्थापित करने की कोशिश में होने का दावा खाड़ी क्षेत्र के माध्यम कर रहे हैं। लेकिन अस्साद के युएई दौरे की अमरीका ने आलोचना की। यूएई की इस भूमिका से अमरीका की घोर निराशा हुई है, ऐसी नाराज़गी अमरीका ने व्यक्त की।

ग्यारह साल बाद सिरियन राष्ट्राध्यक्ष युएई के दौरे पर - अमरीका के विदेश मंत्रालय ने की आलोचनासन २०११ में अरब- खाड़ी क्षेत्र के देशों में अरब स्प्रिंग का आंदोलन भड़का था। सिरिया में राष्ट्राध्यक्ष बशर अल-अस्साद की हुकूमत के खिलाफ जारी इस आंदोलन को कुचलने के लिए सेना ने हिंसक कार्रवाई की। इस कारण सिरिया में अस्साद हुकूमत के विरोध में सशस्त्र संघर्ष खड़ा हुआ। अस्साद हुकूमत को बचाने के लिए रशिया, ईरान इस संघर्ष में उतरने के बाद, अमरीका, युरोपीय मित्रदेश और सऊदी अरब, युएई तथा अन्य अरब देशों ने सिरिया के सशस्त्र बागियों को अपना समर्थन दिया।

इसके बाद सऊदी और युएई ने सिरिया को अरब-खाड़ी क्षेत्र तथा इस्लामिक देशों के संगठन से बहिष्कृत किया था। इस कारण सिरिया तथा अरब देशों के संबंध बिगड़ गए थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से सऊदी और युएई ने पड़ोसी अरब देशों के साथ नए से सहयोग स्थापित करने की शुरुआत की है। कुछ ही दिन पहले युएई ने कतार और तुर्की के नेताओं के साथ चर्चा की। वहीं, शुक्रवार को सिरिया के राष्ट्राध्यक्ष अस्साद युएई में दाखिल हुए।

सिरियन राष्ट्राध्यक्ष ने युएई के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन झाएद तथा प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मखतूम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच नए से सहयोग स्थापित करने पर प्रदीर्घ चर्चा हुई, ऐसा स्थानिक माध्यमों का कहना है। ग्यारह साल बाद सिरियन राष्ट्राध्यक्ष युएई के दौरे पर - अमरीका के विदेश मंत्रालय ने की आलोचनाइस पर अमरीका से प्रतिक्रिया आई है।

सिरियन जनता की हत्या के लिए ज़िम्मेदार होनेवाले अस्साद के साथ चर्चा करके युएई सिरियन राष्ट्राध्यक्ष की कृति का समर्थन कर रहा है, ऐसी आलोचना अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राईस ने की। साथ ही, युएई अस्साद हुकूमत के साथ सहयोग स्थापित करने के अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करें, ऐसा आवाहन प्राईस ने किया।

इसी बीच, बायडेन प्रशासन ने ईरान के संदर्भ में अपनाई भूमिका के कारण, खाड़ी क्षेत्र के देश अमरीका पर होने वाला विश्वास गँवा रहे हैं, ऐसी आलोचना अमरीका के लोक प्रतिनिधि तथा विश्लेषक कर रहे हैं। इस कारण खाड़ी क्षेत्र के देश अमरीका को हटाकर स्वतंत्र मोरचे का गठन कर रहे हैं, ऐसी चेतावनी अमरिकी विश्लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.