युएई रशिया से ५०० हेलिकॉप्टर्स की खरीद करेगा – सुपरसोनिक विमान के संयुक्त निर्माण का भी समावेश

दुबई/मॉस्को – संयुक्त अरब अमिरात’ (युएई) ने अपने पुलिस बल के लिए रशिया से ५०० हेलिकॉप्टर्स की खरीद का समझौता किया है। इस खरीद व्यवहार के साथ ही, रशियन कंपनी युएई में अपना निर्माण प्रोजेक्ट भी बनाएगी। इससे दोनों देशों के बीच के लष्करी सहयोग को नई गति प्राप्त होगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जाता है। तीन हफ्ते पहले अमेरिका ने युएई के साथ बने रक्षा सहयोग को रोका था। इस पृष्ठभूमि पर युएई और रशिया के बीच के इस सहयोग को देखा जा रहा है।

russia-uae-supersonic-jetयुएई स्थित ‘तवझून’ और रशिया की ‘व्हिआर-टेक्नोलॉजिज्’ (व्हिआरटी) इन दो कंपनियों के बीच हेलिकॉप्टर्स की खरीद का समझौता संपन्न हुआ। लगभग ४४ करोड़ डॉलर्स के इस समझौते के तहत रशियन कंपनी युएई की पुलिस के लिए ५०० ‘व्हिआरटी-५००’ हेलिकॉप्टर्स की खरीद करने वाला है। उसी के साथ ‘व्हिआरटी-३००’ इन ड्रोन हेलिकॉप्टर्स की खरीद के बारे में भी युएई सोच रहा होने की खबरें सामने आ रही हैं। हेलिकॉप्टर्स की खरीद के साथ ही युएई ने रशियन कंपनी के ५० प्रतिशत कैपिटल की खरीद की है।

इस कारण रशियन कंपनी युएई में अपना नया निर्माण प्रोजेक्ट बनानेवाली है। इस प्रोजेक्ट में युएई हेलिकॉप्टर्स तथा ड्रोन्स का निर्माण करने वाला है। आनेवाले मई महीने तक इस संदर्भ में अहम फैसले किए जाएँगे। साथ ही, जल्द ही हेलिकॉप्टर्स का निर्माण भी शुरू होगा। इन हेलिकॉप्टर्स के अलावा युएई और रशिया के बीच सुपरसोनिक जेट विमान के संयुक्त निर्माण के लिए गतिविधियाँ शुरू हैं।

रशिया की ‘युनायटेड एविएशेन कॉर्पोरेशन’ और युएई की ‘मुबादाला’ इनके बीच प्रवासी सुपरसोनिक जेट विमान की निर्माण के बारे में चर्चा शुरू है। इस साल के अंत तक इस विमान का दो प्रकारों का डिजाइन दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। आठ और तीस यात्रियों की क्षमता होने वाले ऐसे दो विमानों का निर्माण किया जानेवाला है। १.५ से १.८ मॅक रफ्तार से उड़ान भरने वाले इस प्रवासी विमान का निर्माण साल भर में शुरू होने वाला है।

russia-uae-supersonic-jetरशिया और युएई के बीच पाँच दशकों से राजनीतिक संबंध हैं। लेकिन अमरीका के साथ होने वाले मित्रतापूर्ण संबंधों के कारण युएई ने रशिया के साथ लष्करी सहयोग स्थापित नहीं किया था। इसके बावजूद भी सन २०१५ में रशिया ने सीरिया में की हुईं लष्करी गतिविधियों का युएई ने ज़ाहिर समर्थन किया था। साथ ही युक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिमी देशों ने रशिया पर थोपे हुए प्रतिबंध हटायें, ऐसी माँग करने वालों में इस्रायल, सऊदी अरब के साथ युएई का भी समावेश था।

महीने भर पहले अमरीका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने युएई को ‘एफ-३५’ अतिप्रगत लड़ाकू विमानों की सप्लाई करने का फैसला घोषित किया। लेकिन बायडेन ने अमरीका की बागडोर संभालते ही, युएई के साथ बने सभी लष्करी सहयोगों पर अस्थायी रूप में बंदी घोषित की। इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए युएई ने रशिया से लड़ाकू विमानों की खरीद करने की चेतावनी अमरिका को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.