राष्ट्राध्यक्ष सिरिसेना के आदेश से श्रीलंका में बुरकाबंदी शुरू

कोलंबो – श्रीलंका में सोमवार से बुरकाबंदी लागू की गई है| श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष मैत्रिपाला सिरिसेना इन्होंने अपने विशेष अधिकार के तहेत देश में बुरकाबंदी शुरू करने के आदेश जारी किए है| सुरक्षा के कारण यह निर्णय करने की जानकारी श्रीलंकन राष्ट्राध्यक्ष के दफ्तर से दी गई है| इसमें बुरका या हिजाब का जिक्र किया गया नही है, फिर भी सार्वजनिक जगहों पर चेहरा छिपानेवाले वस्त्र पहनने से पाबंदी लगाई गई है, ऐसा श्रीलंकन राष्ट्राध्यक्ष के कार्यालय ने कहा है|

अप्रैल २१ के दिन श्रीलंका में चर्च और पंचतारांकित होटल में हुए आठ बम धमाकों में २५० से अधिक लोगों की मौत हुई थी| इसके बाद में आतंकियों ने श्रीलंका में कई धमाके किए थे| इस दौरान श्रीलंकन सुरक्षादल युद्धस्तर पर कोशिश करके सुरक्षा मजबूत करने की कोशिश कर रहे है| और इसके लिए कडे निर्णय किए जा रहे है| इसके बावजूद श्रीलंका में अभी भी कई आतंकी खुलेआम घुम रहे है और वह और भी हमलें करने की तैयारी में है, यह चिंता श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानी विक्रमसिंघे इन्होंने व्यक्त की थी|

बौद्धधर्मियों के प्रार्थना स्थलों पर हमला करने की साजिश आतंकियों ने बनाई है और इस साजिश को अंजाम देने के लिए आत्मघाती महिला हमलावर का इस्तेमाल हो सकता है, यह जानकारी श्रीलंका के गुप्तचर विभाग ने प्राप्त की है| एक महिला ने २९,००० रुपये खर्च करके कई बुरके खरीद करने की बात एक दुकान के ‘सीसीटीव्ही’ फूटेज से स्पष्ट हुई है| यह महिला आत्मघाती हमलावर हो सकती है, यह आशंका व्यक्त की जा रही है| अप्रैल २१ के दिन हुए बम धमाकों में और आत्मघाती हमलें में शामिल एक हमलावर महिला होने की जानकारी श्रीलंकन यंत्रणाओं ने दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर श्रीलंकन राष्ट्राध्यक्ष के कार्यालय ने सोमवार से देश में बुरकाबंदी जारी करने का ऐलान किया है| इसके नुसार सार्वजनिक जगहों पर चेहरा देखा ना जा सके ऐसे वस्त्र पहनना मुमकिन नही रहेगा| ऐसे कपडों की वजह से सुरक्षा यंत्रणाओं को पहचान कराने में कठिनाई होती है, यह कहकर सुरक्षा के कारण यह निर्णय किया गया है, यह जानकारी राष्ट्राध्यक्ष के कार्यालय ने दी है| इस निर्णय की घोषणा करते समय नागरिक एवं धर्मगुरू इस निर्णय पर अमल करने के लिए सहायता करें, यह निवेदन भी इस्लामधर्मियों को किया गया है|

इसके पहले यूरोप में ऑस्ट्रिया, डेन्मार्क, फ्रान्स, बेल्जियम, लाटविया और बल्गेरिया इन देशों ने सार्वजनिक जगहों पर बुरका परिधान करने पर पाबंदी लगाई है| सुरक्षा के कारण यह निर्णय किया है, यह भी इन देशों ने घोषित किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.