‘लॉकडाउन’ में राहत – रेल्वे चलायेगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली – लॉकडाउन घोषित होने के बाद बंद रखी गई रेल्वे की यात्री सेवा मंगलवार से धीरे धीरे शुरू करने का निर्णय भारतीय रेल प्रशासन ने किया है। शुरू में नई दिल्ली से देश के १५ मार्गों पर ये ट्रेनें चलाई जाएँगी। इन ट्रेनों की वज़ह से अन्य राज़्यों में फ़ँसे यात्रियों को लाभ होगा। इन पंद्रह मार्गों पर चलाई जा रहीं ट्रेनों का रिज़र्वेशन सोमवार शाम चार बज़े से शुरू हुआ है। लेकिन, कुछ ही देर में ‘आयआरसीटीसी’ के वेबसाईट ठप हुई।

देश में शुरू तीसरें चरण का लॉकडाउन ख़त्म होने के लिए मात्र एक हफ़्ते का समय शेष है। ऐसे में रेल प्रशासन ने यात्री ट्रेनें शुरू करने का किया निर्णय अहम समझा जा रहा है। मंगलवार से अप और ड़ाउन मार्ग पर रेल प्रशासन कुल ३० ट्रेनें चलायेगा। नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली से ड़िब्रुगढ़, नई दिल्ली से आगरतळा, नई दिल्ली से हावड़ा, नई दिल्ली से पटना, नई दिल्ली से रांची, नई दिल्ली से बिलासपूर, नई दिल्ली से भुवनेश्‍वर, नई दिल्ली से सिकंदराबाद, नई दिल्ली से बंगळुरू, नई दिल्ली से चेन्नई, नई दिल्ली से थिरुअनंतपुरम, नई दिल्ली से मड़गाव, नई दिल्ली से अहमदाबाद और नई दिल्ली से ज़म्मू-तावी के मार्ग पर ये ट्रेनें चलेगी। इसके अलावा मज़दूरों के लिए विशेष ट्रेनें भी शुरू रहेंगी।

नई दिल्ली से छोड़ी जा रहीं सभी ट्रेनें वातानुकूलित रहेंगी। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए रेल प्रशासन ने इन गाडियों में पैन्ट्री कार की सुविधा नहीं रखीं हैं। इस वजह से सभी यात्रियों को अपने खानपान का प्रबंध स्वयं ही करना होगा। इन ट्रेनों के टिकटों के लिए कोई भी सहूलियत नहीं रहेगी, यह भी रेल अफ़सरों ने स्पष्ट किया। इन ट्रेनों की यातायात सुचारू रूप से होने पर अन्य कुछ मार्गों पर अन्य ट्रेनें शुरू कीं जाएँगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए कुछ नियम घोषित किए हैं। इन विशेष ट्रेनों के टिकट सिर्फ़ ऑनलाईन उपलब्ध किए जा रहें हैं। रेल स्थानकों में टिकट बिक्री अभी बंद रहेगी। कन्फ़र्म टिकट प्राप्त करनेवाले यात्रियों को ही रेल स्थानकों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन यात्रियों की रेल स्थानकों पर प्राथमिक जाँच भी होगी। टिकटों पर दर्ज सूचनाओं का यात्रियों को पालन करना अनिवार्य रहेगा। यात्रियों को मास्क लगाना बाध्य रहेगा। कोरोना के लक्षण ना होनेवालें यात्रियों को ही इन ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति रहेगी। इस यात्रा के दौरान ‘आरोग्यसेतू ॲप’ भी अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.