अज़रबैजान-आर्मेनिया की सीमा पर फिर से भड़की संघर्ष की चिंगारी

येरेवन/तेहरान – नागोर्नो-काराबाख के विवाद को लेकर अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच अभी भी छुपी जंग शुरू है। गुरुवार को अपनी सीमा में तोप के हमले होने का आरोप इन दोनों देशों ने लगाए हैं। अज़रबैजान ने रुग्णवाहिका पर किए हमले में तीन सैनिक घायल होने का आरोप आर्मेनिया ने लगाया है। इसी बीच, आर्मेनिया के हमले में अपने सैनिक के मारे जाने का आरोप अज़रबैजान ने लगाया है। 

वर्ष २०२० में अज़रबैजान और आर्मेनिया में ४४ दिन संघर्ष हुआ था। नागोर्नो-काराबाख के विवादित क्षेत्र से शुरू हुए इस संघर्ष में आर्मेनिका का भारी नुकसान हुआ था। रशिया ने मध्यस्थता करके इन दोनों पूर्व सोवियत देशों का युद्ध विराम किया था। लेकिन, पिछले तीन सालों से इन मध्य एशियाई देशों का सीमा विवाद से शुरू हुआ संघर्ष अभी भी खत्म नहीं हुआ हैं। नागोर्नो-काराबाख के विवाद का हल निकाले, ऐसी मांग आर्मेनिया कर रहा हैं।

नागोर्नो-काराबाख के विवाद पर चर्चा करने के लिए आर्मेनिका के प्रधानमंत्री निकोल पैश्नीयन अगले रविवार ब्रुसेल्स पहुंच रहे हैं। वहीं पर प्रधानमंत्री निकोल और अज़रबैजान के राष्ट्राध्यक्ष इलहाम अलीयेव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान यह दोनों मध्य एशियाई देश युद्ध विराम की संधि करने की संभावना जताई जा रही है।

इस संघर्ष में आर्मेनिया के पक्ष में खड़े ईरान के साथ ही अज़रबैजान के संबंध खट्टे हुए हैं। अज़रबैजान के राष्ट्राध्यक्ष इलहाम अलीयेव ने ईरान के साथ पहले कभी नहीं थे उतने संबंध बिगड़े होने की बात कबुली है। अज़रबैजान की सीमा पर ईरान आतंकवादियों की तैनाती कर रहा हैं, ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष अलीयेव ने लगाया था। ऐसे में अज़रबैजान के सैनिक सीमा पर तैनात ईरानी सैनिकों को उकसा रहे हैं, यह आरोप ईरान ने लगाया है।

इसी बीच, अज़रबैजान और इस्रायल की बढ़ती मित्रता ईरान के लिए सिरदर्द बन रही है। इस्रायल ने अज़रबैजान को भारी मात्रा में सैन्य सहायता प्रदान करने का दावा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने अज़रबैजान की यात्रा की थी। उस समय ड्रोन्स और मिसाइल खरीद के लिए अज़रबैजान ने इस्रायल से समझौता करने की खबरे सामने आयी थी। इस्रायली विदेश मंत्री के इस दौरे पर ईरान ने आपत्ति जताई थी। अज़रबैजान का इस्तेमाल करके इस्रायल ईरान पर हमला कर सकता है, यह आरोप ईरान ने लगाया था। 

English मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.