वेनेजुएला में लष्करी अड्डे पर हुए हमले में सैनिक की मौत – हमले में ब्राजिल और पेरु का हाथ होने का रक्षामंत्री ने रखा आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस: रविवार के दिन वेनेजुएला में बोलिवर प्रांत में बने लष्करी अड्डे पर हुए हमले में एक सैनिक मारा गया है और कई जख्मीं हुए है| इस दौरान हमलावरों ने पुलिस स्टेशन में आगजनी की है और काफी संख्या में हथियारों की भी चोरी करने की बात सामने आयी है| लष्करी अड्डे पर हुआ यह हमला आतंकी हमला है और इसके पीछे ब्राजिल और पेरु का हाथ होने का आरोप वेनेजुएला के रक्षामंत्री ने किया है|

वेनेजुएला में फिलहाल सियासी अस्थिरता की स्थिति बनी है और अर्थव्यवस्था की भी भारी गिरावट हुई है| देश के लगभग ४० लाख से भी नागरिकों ने अन्य देश में स्थानांतरण किया है| वेनेजुएला में अनाज, औषधी एवं अन्य जरूरी सामान की किल्लत बनी है और यह देश अराजकता की राह पर होने का दावा विश्‍लेषक कर रहे है|

वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो ने सत्ता त्याग ने से इन्कार किया है| रशिया, चीन, क्युबा, तुर्की जैसे देशों की सहायता से मदुरो अपनी सत्ता कायम रखने में कामयाब हुए है| उनके प्रतिद्वंदी जुआन गैदो को अमरिका, ब्राजिल समेत यूरोपिय देशों का समर्थन प्राप्त है, पर मदुरो के विरोध में निर्णायक बगावत करने में वह नाकाम हुए है| इस कारण करीबन छह महीनों से भी अधिक समय से देश में संघर्ष हो रहा है और सत्ता कायम रखने में तानाशाह मदुरो सफल हुए है|

मदुरो शासन के पीछे देश की सेना की भूमिका निर्णायक साबित हुई है और इसमें दरार बनाने में पश्‍चिमी देश नाकामयाब हुए है| पर, यह होते हुए भी देश के कोने कोने में सरकार की पकड कमजोर हो रही है और रविवार के दिन लष्करी अड्डे पर हुआ हमला यही संकेत देनेवाला समझा जा रहा है|

ब्राजिल की सीमा से जुडे बोलिवर क्षेत्र के ‘ग्रैन सबाना नैशनल पार्क’ में बने अड्डे पर यह हमला हुआ| यह आतंकी हमला होने का दावा किया गया है, फिर भी सेना के एक बागी गुट ने यह हमला किया होगा, यह संभावना भी व्यक्त की गई है| इस हमले के लिए बोलिवर के स्थानिय वांशिक ‘पेमॉन’ गुट की सहायता प्राप्त हुई थी, यह दावा भी किया जा रहा है|

हमलावरों ने लष्करी अड्डे पर हमला करके हथियारों पर कब्जा किया| साथ ही नजदिकी पुलिस स्टेशन पर हमला करके उसे जलाया गया है, यह जानकारी स्थानिय सुत्रों ने साझा की है| इसके बाद यह हमलाव भागकर ब्राजिल पहुंचे है, यह कहा जा रहा है| इन हमलावरों को ब्राजिल और पेरु ने सहायता प्रदान की है और उन्हें कोलंबिया में हमले के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, यह आरोप भी वेनेजुएला सरकार ने रखा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.