ईरान के बुशहर बंदरगाह में भड़की संदेहास्पद आग से सात जहाज़ों का हुआ बड़ा नुकसान

तेहरान – ईरान के बुशहर बंदरगाह के एक शिपयार्ड में यकायक भड़की आग की चपेट मे आने से सात जहाज़ जलकर राख हुए। यह आग भड़कने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन, पिछले महीने से ईरान में हो रही आग की संदिग्ध घटनाओं में और एक घटना की बढ़ोतरी हुई है। बुशहर शहर में ईरान का सबसे बड़ा परमाणु केंद्र कार्यरत है। दो हफ़्ते पहले नातांझ परमाणु केंद्र में भड़की आग में सेंट्रीफ्यूजेस का बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ और इसके कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम पिछड़ने की ख़बरें प्रकाशित हुईं थीं। इस पृष्ठभूमि पर बुशहर में हुई आग की घटना की ओर अधिक गंभीरता से देखा जा रहा है।

Iran-bushehr-portईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सबसे अधिक व्यस्त बंदरगाह के तौर पर बुशहर की पहचान बनी है। वहाँ की ‘देलवार कश्‍ती’ इस जहाज़ निर्माण करनेवाली कंपनी के कारखाने में बुधवार के दिन बहुत बड़ी आग भड़की। इस आग की चपेट में कारखाने में मौजूद कम से कम सात जहाज़ आकर पूरी तरह से नष्ट होने की जानकारी ईरान की सरकारी समाचार चैनल ने प्रदान की है। इस घटना में आग की लपटें काफ़ी उँची उठ रहीं थीं और इस घटना में पूरा कारखाना जलकर राख होने का दावा खाड़ी क्षेत्र के कुछ माध्यम कर रहे हैं। पिछले महीने से हुई अन्य घटनाओं की तरह ही बुशहर में लगी आग का भी निश्चित कारण ईरान की सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन, इस आग को काबू में करने के लिए सहायता करने सेना को बुलाया गया था, यह जानकारी सामने आ रही है।

इस वजह से, क्या इस जहाज़निर्माण कारखाने में ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्डस्‌’ के जहाज़ थे, यह सवाल भी किया जा रहा है। महीने भर पहले ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्डस्‌’ के बेड़े में सौ से भी अधिक गश्‍तीपोतों का समावेश होने की जानकारी और फोटो प्रकाशित हुए थे। तभी इन गश्‍तीपोतों पर हमलें होने की आशंका जताई गई। वहीं, आग की यह दुर्घटना बुशहर परमाणु केंद्र से दूर घटित होने की बात ईरान की सरकार ने कही है। लेकिन ईरान के सोशल मीडिया में जारी हुए फोटोज़् में यह घटना बुशहर परमाणु केंद्र से कुछ ही दूरी पर होने की बात स्पष्ट हो रही है। इस वजह से, पिछले महीने से ईरान के अलग अलग हिस्सों में हुई संदिग्ध घटनाओं की सूचि में अब बुशहर की घटना का भी समावेश किया जा रहा है।

Iran-bushehr-portपिछले महीने से राजधानी तेहरान से लेकर, ईरान के अलग अलग शहरों में स्थित अति संवेदनशील ठिकानों पर आग लगने की या विस्फोट होने की घटनाएँ हुईं हैं। इनमें नातांझ परमाणु केंद्र में भड़की आग, मिसाईल बेस पर हुआ विस्फोट एवं रासायनिक कारखाना, बिजली परियोजना और अस्पताल में भड़की आग की घटना का भी समावेश है। इनमें से नातांझ परमाणु केंद्र में हुई आग की संदिग्ध घटना के लिए इस्रायल ज़िम्मेदार होने का आरोप किया जा रहा है। इस्रायल ने सायबर हमलें करके नातांझ परमाणु केंद्र में आग भड़काई और इस आग में परमाणु केंद्र में रखें हज़ारों प्रगत सेंट्रीफ्यूजेस नष्ट हुए, ऐसा आरोप खाड़ी देशों के माध्यमों ने किया था। इस एक घटना की वजह से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कम से कम दो से तीन वर्षों के लिए पिछड़ गया है, यह दावा भी विश्‍लेषकों ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.