अफ़गान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तालिबान के २७ आतंकी ढ़ेर

कंदहार – अफ़गानिस्तान के पाँच लष्करी ठिकानों से अमरिकी सेना पीछे हटने के चंद २४ घंटों में ही अफ़गानिस्तान के कंदहार प्रांत के कलांकेचा, मोशान और मायवंद इलाकों में स्थित लष्करी चौकियों पर तालिबान ने हमला किया। लेकिन अफ़गानिस्तान के सुरक्षा बलों ने तालिबान का यह हमला नाकाम किया और २७ हमलावर आतंकियों को ढ़ेर किया। इस मुठभेड़ के दौरान तालिबान के १६ आतंकी घायल होने की जानकारी ‘अफ़गान नैशनल आर्मी’ (एएनए) की २० ‘अटल’ कॉर्प्स ने साझा की।

Afghani-Security-Forcesबुधवार की रात में कंदहार प्रांत के कलांकेचा, मायवंद और मोशान में स्थित सेना की चौकियों पर हमला किया गया। इसके बाद अफ़गानिस्तान की सुरक्षा यंत्रणा के सैनिकों की तालिबानी आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान २७ आतंकी ढ़ेर हुए। इस बीच सभी अफ़गान सैनिक सुरक्षित रहे, यह जानकारी एनएनए के प्रवक्ता ने दी।

अमरीका और तालिबान के बीच फरवरी महीने में शांति समझौता होने के बाद भी अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों का सत्र जारी है। दो दिन पहले ही अफ़गानिस्तान में तालिबान ने किए हमले में ३० लोग मारे गए थे। पिछले महीने से तालिबान ने किए हमलों में कुल १४६ लोगों ने जान गँवाई थी। ऐसें में, अब अमरीका ने अफ़गानिस्तान में स्थित पाँच लष्करी अड्डों से अपनी सेना पीछे हटाई है और इसके बावज़ूद तालिबान के हमलें जारी होने की बात दिख रही है। इसी कारण अफ़गानिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच समझौते के लिए हो रही बातचीत भी आगे बढ़ नहीं सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.