खाडी क्षेत्र की सुरक्षा टुट गिरने की दहलीज पर – संयुक्त राष्ट्रसंघ की बैठक में ईरान के राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरसंयुक्त राष्ट्र – ‘खाड़ी क्षेत्र ढहने वाला हैं| केवल एक गलती और इस क्षेत्र की शांति नष्ट होते हुए बड़ी आग लगेगी| यह गलती टालनी हो तो इस क्षेत्र के देशों ने ही उसके लिए पहल करना आवश्यक हैं| अमरिका के सीधे हस्तक्षेप अथवा क्रूर आर्थिक आतंकवाद से यह प्रश्न नहीं सुलझने वाला’, ऐसी चेतावनी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने दी हैं| संयुक्त राष्ट्रसंघ की सामान्य सभा में बात करते हुए राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने सौदी अरब और अरब मित्र देशों का उल्लेख करते हुए यह धमकी दी हैं| लेकिन रोहानी यह चेतावनी देते हुए ही सौदी अरब के प्रतिनिधि ईरान पर बहिष्कार लगाते हुए वर्णित बैठक छोड़कर निकल पड़े थे|

राष्ट्रसंघ की आमसभा में बात करते हुए ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने खाड़ी की अस्थिरता के लिए अमरिका ही जिम्मेदार होने का आरोप किया हैं| ‘अमरिका ने ईरान पर थोंपा आर्थिक आतंकवाद इस क्षेत्र की अस्थिरता में वृद्धि कर रहा हैं| लेकिन अमरिका ने कितने भी प्रतिबंध लगाए और दबाव बढ़ाया तो भी ईरान अमरिका के सामने घुटने नहीं टेकने वाला’, ऐसा रोहानी ने स्पष्ट किया हैं| साथ ही अमरिका और अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प सभी स्तरों पर असफल साबित होने की आलोचना रोहानी ने की हैं|

‘अफगानिस्तान, इराक और सीरिया के युद्ध में अमरिका असफल साबित हुई हैं| खाड़ी के बारे में भी यही होते हुए खाड़ी के देशों ने अमरिका के हथियारों पर क्षेत्र की सुरक्षा नहीं सौंपनी चाहिए| क्षेत्र की शांति और सुरक्षा अमरिका से खरीदी नहीं जा सकती’, ऐसा रोहानी ने कहा हैं| साथ ही ‘अपना क्षेत्र टुट गिरने की स्थिति पर जा पहुंचा हैं| एक छोटी सी गलती भी बड़ी आग भड़का सकती हैं| इस कारण यदि खाड़ी के देशों में स्थिरता और शांति स्थापित करनी हो तो अमरिका के लष्कर को इस क्षेत्र से बाहर निकालना होगा’, ऐसी चेतावनी रोहानी ने दी हैं|

साथ ही सौदी अरेबिया के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार नहीं होने का दावा रोहानी ने किया हैं| लेकिन अपने ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के लिए और साथ ही खाड़ी में बनी अस्थिरता के लिए ईरान ही जिम्मेदार होने का आरोप सौदी और अरब देश कर रहे हैं| इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान के विरोध में निर्णय ले, ऐसा आवाहन सौदी ने किया हैं|

दौरान, ईरान यह इस दुनिया की सुरक्षा के लिए होने वाला सबसे बड़ा खतरा होने का आरोप अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आमसभा में किए भाषण के दौरान किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.