सौदी अरब की ‘अराम्को’ ईंधन कंपनी को भारी १६१ अरब डॉलर्स का मुनाफा – एक साल में हुई ४६ प्रतिशत बढ़ोतरी

‘अराम्को’रियाध – रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर विश्वभर की जनता को ईंधन की कीमतों में उछाल का मुकाबला करना पड़ रहा है। तो दूसरी ओर ईंधन कंपनियों की आर्थिक स्थिति अधिकाधिक मज़बूत होने का चित्र सामने आ रहा है। सौदी अरब की प्रमुख ईंधन कंपनी ‘अराम्को’ को साल २०२२ में भारी १६१ अरब डॉलर्स मुनाफा हुआ है। साल २०२१ की तुलना में इस मुनाफे में ४६ प्रतिशत बढ़ोतरी होने की जानकारी कंपनी ने साझा की। अराम्को का कुल महसूल भी ४९ प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ ५३० अरब डॉलर्स होने का ऐलान कंपनी ने किया। अराम्को विश्व की सबसे बड़ी ईंधन कंपनियों में से एक है।

रशिया ने यूक्रेन पर हमला करने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें प्रति बैरल ८५ डॉलर्स थीं। लेकिन, यह युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में यही दर १२७ डॉलर्स तक उछले थे। युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका समेत पश्चिमी देशों ने रशियन ईंधन और ईंधन उत्पादनों पर प्रतिबंध लगाए। इसकी वजह से खाड़ी देशों में ईंधन की मांग बहुत बढ़ गई थी। इसका लाभ ‘अराम्को’ जैसी कंपनियों को होता हुआ दिख रहा है। कुछ दिन पहले जारी की गई एक रपट में पश्चिमी ईंधन कंपनियों को भी लगभग २०० अरब डॉलर्स मुनाफा होने की जानकारी सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.