सौदी के क्राउन प्रिन्स और कतार के विदेशमंत्री की भेंट

निओम – कतार के विदेशमंत्री शेख मोहम्मद ने सौदी अरब की यात्रा करके क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। खाड़ी क्षेत्र के इन दोनों पड़ोसी देशों का सहयोग बढ़ाने के लिए सौदी-कतार समन्वय परिषद स्थापित करने का ऐलान भी दोनों देशों ने इस दौरान किया। ३.५ वर्ष के राजनीतिक तनाव के बाद दोनों देशों का सहयोग स्थापित हो रहा है। तो, अफ़गानिस्तान की गतिविधियाँ और अफ़गानिस्तान को लेकर कतार निभा रहा अहम भूमिका की पृष्ठभूमि पर इन दोनों की बैठक की अहमियत बनती है।

saudi-crown-prince-qatar-visit-1कतार के ईरान के साथ सहयोग और आतंकी हिज़बुल्लाह एवं हौथी संगठनों को प्रदान हो रहे आर्थिक समर्थन की वजह से बीते ३.५ वर्षों से सौदी और कतार के बीच राजनीतिक तनाव निर्माण हुआ था। सौदी और इससे जुड़े अरब-खाड़ी देशों ने कतार का बहिष्कार किया था। खाड़ी क्षेत्र के देशों की ‘गल्फ को-ऑपरेशन काऊन्सिल – जीसीसी’ से भी कतार को बाहर किया गया था। साथ ही सौदी एवं मित्रदेशों ने कतार से अपने राजदूतों को स्वदेश बुला लिया था। इस तनाव का असर खाड़ी क्षेत्र के र्इंधन यातायात से यात्री विमानों के उड़ानों पर भी हुआ था क्योंकि, सौदी अरब ने कतार की घेराबंदी की थी।

लेकिन, इस वर्ष जनवरी में अल-उला में हुई ‘जीसीसी’ की बैठक में सौदी ने कतार को आमंत्रित करके संबंध सुधारने के संकेत दिए। तभी, इस महीने के शुरू में कतार ने सौदी में राजदूत की नियुक्ति करके दोनों पड़ोसी देशों का सहयोग दोबारा सामान्य होने का संदेश दिया था। ऐसी स्थिति में कतार के विदेशमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने बुधवार के दिन सौदी के निओम शहर में क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करना अहमियत रखता है।

इस मुलाकात के बाद सौदी और कतार की समन्वय परिषद स्थापित करने के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के ताल्लुकात और सहयोग मज़बूत और व्यापक करके विकास के उद्देश्‍य से यह समझौता अहम होने का ऐलान सौदी के विदेश मंत्रालय ने किया। इससे पहले विदेशमंत्री शेख मोहम्मद ने कतार के अमिर शेख तमिम बिन हमाद अल-थानी ने सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के लिए भेजा हुआ खत दिया। यह खत सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अफ़गानिस्तान की खलबली में कतार अहम भूमि निभा रहा है। तालिबान का राजनीतिक दफ्तर कतार की राजधानी दोहा में है। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान से वापसी कर रहे सैनिकों को कतार में उतारा जा रहा है। अफ़गानिस्तान की हवाई मुहिम का नेतृत्व भी कतार से ही किया जा रहा था। इस वजह से मौजूदा समय में कतार की अहमयित अधिक बढ़ी है। इस पृष्ठभूमि पर कतार के विदेशमंत्री की सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक ध्यान आकर्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.