सौदी अरब परमाणु उर्जा को प्राथमिकता देगा – ऊर्जामंत्री प्रिन्स अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान

रियाध – सौदी अरब में युरेनियम के बड़े भंड़ार बरामद हुए हैं और इसका इस्तेमाल करके सौदी परमाणु ऊर्जा निर्माण करने के लिए प्राथमिकता देगा, ऐसा सौदी के ऊर्जामंत्री प्रिन्स अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान ने कहा। ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न विकल्पों पर काम जारी है और परमाणु ऊर्जा भी इसी का हिस्सा होगा, यह दावा भी उन्होंने किया। खाड़ी देशों में ईरान और इस्रायल के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में परमाणु ऊर्जा प्रकल्प कार्यरत है।

ईरान ने परमाणु अस्त्र विकसित करने के लिए बड़ा काम किया है, ऐसे दावे इस्रायल और अन्य देश कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब ने भी परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के संकेत दिए हैं और इसके लिए चीन, रशिया, पाकिस्तान जैसे विभिन्न देशों से बातचीत शुरू होने के दावे किए जा रहे हैं। कुछ महीने पहले चीन सौदी अरब को न्यूक्लियर कैपेबल बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करने के लिए सहयोग कर रहा है, यह वृत्त भी प्रसिद्ध हुआ था।

सौदी अरब के प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने देश का कच्चा तेल और नैसर्गिक ईंधन वायु पर निर्भर अर्थव्यवस्था बदलने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य सामने रखा है। इसके लिए हरित ऊर्जा और प्रगत प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है। साथ ही परमाणु ऊर्जा अब रणनीतिक बदलाव का हिस्सा होने के संकेत दिए गए हैं। सौदी में युरेनियम का भंड़ार कितना है, यह जानकारी साझा नहीं की गई है। फिर भी परमाणु उर्जा क्षेत्र विकसित करने जितना पर्याप्त भंड़ार होने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.