येमन में सौदी अरब ने किए हवाई हमलों में ३० से भी अधिक लोगों की मौत – हौथी बागियों ने सौदी का लडाकू विमान गिराया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

सना/रियाध – सौदी अरब ने शनिवार के दिन येमन में किए हवाई हमलों में ३० से भी अधिक लोग मारे गए है| उत्तरी येमन में किए गए यह हमलें काफी चौकानेवाले होने की प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्रसंघ ने व्यक्त की है| उससे पहले शुक्रवार की रात हौथी बागियों ने सौदी का लडाकू विमान गिराने का दावा सामने आया है| शनिवार के हवाई हमलें इसी घटना का जवाब समझे जा रहे है|

शनिवार के दिन सौदी अरब के लडाकू विमानों ने उत्तरी येमन केजौफप्रांत में जोरदार हमलें किए| येमनी सेना की मुहीम को सहायता करने के उद्देश्य से यह हमलें किए गए है, यह जानकारी सौदी ने साझा की है| सौदी नेअल मसलुबजिले में किए इन हमलों में ३० से भी अधिक लोग मारे गए है| इस बारे में जांच की जा रही है, यह जानकारी भी सौदी के अफसरों ने साझा की

 

येमन में संयुक्त राष्ट्रसंघ के अफसरों ने यह हवाई हमलें काफी चौकानेवाली घटना होने की प्रतिक्रिया दर्ज की है| इतनी बडी मात्रा में आम नागरिकों का मारा जाना एक दुःखद घटना है और इसका किसी भी तरह से समर्थन करना संभव नही, इन शब्दों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के अफसरों ने अपनी नाराजगी जताई| पिछले पांच वर्षों से येमन में संघर्ष जारी है और फिर भी ऐसे हमलों की जिम्मेदारी स्वीकारने के लिए कोई भी तैयार नही है, यह बात गलत है, यह भी संयुक्त राष्ट्रसंघ से कहा गया है

इस क्षेत्र में हौथी बागियों ने सौदी के हवाई हमलों में ३२ लोग मारे जाने की जानकारी साझा की है| मारे गए लोगों में महीला और बच्चों का समावेश है और कई लोग गंभीर घायल होने की बात भी कही गई है| पिछले कुछ महीनों में हौथी बागियों ने लगातार सौदी को लक्ष्य किया है| ऐसे में सौदी ने किए हवाई हमलों पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है|

सौदी अरब ने किए हवाई हमलों के पीछे हौथी बागियों ने सौदी का लडाकू विमान गिराने का कारण हो सकता है, यह दावा भी हो रहा है| शुक्रवार की रातजौफप्रांत में ही हौथी बागियों ने सौदी काटोर्नेडोलडाकू विमान गिराया था| इस बारे में वीडियो भी बागियों ने जारी किया है| विमान का चालक इस हमले के बाद सुरक्षित होने का दावा सौदी ने किया है|

पिछले महीने में येमन के हौथी बागियों ने येमन की सेना के अड्डे पर किए हमले में ८३ सैनिक मारे गए थे| हौथी बागियों ने इस हमले में मिसाइल और ड्रोन्स का प्रयोग करने की जानकारी येमन की सेना ने दी थी| यह पिछले कुछ महीनों में हुआ सबसे बडा हमला होने की बात भी कही गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.