अलेप्पो में रासायनिक हमले के बाद रशिया द्वारा सीरियन विद्रोहियों पर हवाई हमले

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

दमास्कस – सीरिया के अलेप्पो शहर में रासायनिक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराए गए सीरियन विद्रोहियों के ठिकानों पर रशिया के लडाकू विमानों ने हवाई हमले किए| रशियन लड़ाकू विमानों ने कौन से इलाके में हमले किए ये स्पष्ट नहीं हुआ है| लेकिन रशियन विमान सीरियन विद्रोहियों पर हवाई हमले कर रहे थे वहीं रशिया के रक्षा मंत्रालय ने अलेप्पो पर हुए रासायनिक हमलों के लिए ‘व्हाईट हेल्मेट’ ये स्वयंसेवी संगठन जिम्मेदार होने की शंका जताई है|

सीरिया के ‘खेमीम’ हवाई बेस पर तैनात किए गए रशिया के लड़ाकू विमानों ने रविवार रात सीरियन विद्रोहियों पर हमले किए| रशियन सेना के प्रवक्ता ‘मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव्ह’ ने इस हमले की जानकारी दी| अलेप्पो में रासायनिक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराए सीरियन विद्रोहियों के इलाके रशिया के हवाई हमले में खाक हुए ऐसा रशियन सेना ने घोषित किया| इन हवाई हमलों के कारण सीरियन संघर्ष विराम के बारे में रशिया और तुर्की के बीच हुए समझौते का उल्लंघन हुआ ऐसा दावा किया जा रहा है|

रशिया के इन हवाई हमलों में कितने विद्रोही मारे गए, ये स्पष्ट नहीं हो सका है| दो दिन पहले सीरिया के अलेप्पो शहर में हुए रासायनिक हमलों में सौ से अधिक नागरीक जख्मी हुए थे| सीरिया में असाद हुकूमत के विरोधी विद्रोहियों ने ये हमले किए ऐसा आरोप सीरियन सरकार ने किया था| लेकिन इन रासायनिक हमलों में कौन से विषैली गॅस का इस्तमाल किया गया, इसका खुलासा नहीं हो सका है| वहीं सीरियन विद्रोहियों ने ये रासायनिक हमले नहीं किए ऐसा कहा है|

लेकिन अमरीका और अरब दोस्त राष्ट्रों का समर्थन मिल रही विद्रोही संगठन जिम्मेदार होने का इल्जाम सीरियन हुकूमत ने किया है| वहीं सीरिया में इस रासायनिक हमलों के बारे में रशिया के रक्षा मंत्रालय ने अलग प्रतिक्रिया दी है| संघर्ष से घिरे सीरिया में मानवी सहायता करनेवाली ‘व्हाईट हेल्मेट’ ये स्वयंसेवी संगठन अलेप्पो में हुए रासायनिक हमलों के पिछे होने का दावा रशियन रक्षा मंत्रालय ने किया| अलेप्पो पर हुए हमलों के लिए इस स्वयंसेवी संगठन ने ‘क्लोरीन गॅस’ का इस्तमाल किया, ऐसा रशियन रक्षा मंत्रालय ने कहा है|

दौरान अलेप्पो के रासायनिक हमलों के बारे में अमरीका से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है| इस ओर अंगूली निर्देशित करते हुए ईरान ने अमरीका पर आलोचना की| अमरीका सीरिया में हुए रासायनिक हमलों के बारे में चूप बैठ रही है, ऐसा इल्जाम ईरान ने किया| अभी अमरीकी सेना सीरिया के पूर्वीय इलाके में ‘आयएस’ के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में उलझी है, जहॉं ‘आयएस’ के आतंकियों ने अमरीका समर्थक ४७ लोगों को मार गिराने का दावा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.