सीरिया में हुए रासायनिक हमले को लेकर अमरिका और रशिया के इशारे

सीरिया, रासायनिक हमले, अमरिका, रशिया, इशारे, वॉशिंग्टन, मॉस्को, अस्साद राजवटवॉशिंग्टन/मॉस्को: शनिवार को सीरिया के ‘ईस्टर्न घौता’ के ‘दौमा’ में हुए रासायनिक हमले के बाद अमरिकी राष्ट्रध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरियन राष्ट्राध्यक्ष बशर अल अस्साद मतलब जानवर हैं, ऐसी टीका की है। साथ ही सीरिया में हुए इस रासायनिक हमले की जबरदस्त कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसा इशारा भी दिया है। इस पर रशिया ने प्रतिक्रिया दी है और झूठे आरोपों की आड़ में सीरिया पर किए जाने वाले हमलों के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसा रशिया ने इशारा दिया है।

सीरिया, रासायनिक हमले, अमरिका, रशिया, इशारे, वॉशिंग्टन, मॉस्को, अस्साद राजवटअमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘दौमा’ में हुए रासायनिक हमलों के लिए अस्साद राजवट के साथ साथ रशिया को भी लक्ष्य बनाया है। ‘सीरिया की निष्पाप महलाएं और बच्चों की बली लेने वाला यह रासायनिक हमला मतलब मूर्खता है। सीरियन लष्कर की इस क्रूरता को माफ़ नहीं किया जा सकता। अस्साद जानवर हैं और उनकी इस कार्रवाई के लिए पुतिन, रशिया और ईरान जिम्मेदार है। अस्साद को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी’, ऐसा ट्रम्प ने कहा है।

लेकिन रशिया के विदेश मंत्रालय ने यह रासायनिक हमले की खबर ‘झूठी’ है, ऐसा कहा है। साथ ही ‘रासायनिक हमले का कारण बताकर सीरिया में किए जाने वाले लष्करी हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्साद सरकार के अवाहन के खातिर सीरिया में तैनात रशियन लष्कर सीरिया पर अवैध हमलों के लिए गंभीर परिणाम भुगतने के लिये मजबूर करेगा’, ऐसा इशारा रशियन विदेश मंत्रालय ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.