रशिया अमरिका में भी रासायनिक हमला कर सकता है- संयुक्त राष्ट्रसंघ के अमरिकी राजदूत का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरन्यूयॉर्क: रशिया केवल ब्रिटन में विषप्रयोग करके रुकने वाला नहीं है| अमरिका के न्यूयॉर्क में भी रशिया रासायनिक हमला करेगा| यहॉं पर जिनके प्रतिनिधि हैं, उन देशों में भी रशिया रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है’, इन सीधे शब्दों में संयुक्त राष्ट्रसंघ की अमरिकी राजदूत निकी हॅले ने रशिया पर वार किया है| इस दौरान उन्होंने इस विषय में ब्रिटन को अमरिका का पूरा समर्थन रहेगा, ऐसा भी घोषित किया है|

ब्रिटन के सॅलिसबरी इलाके में भूतपूर्व जासूस की हत्या की कोशिश यह रशिया ने किया हुआ अपराध है, ऐसा आरोप अमरिका ने किया है| इस दौरान निकी हॅले ने सुरक्षा परिषद को सीरिया में रासायनिक हमलों के मुद्दे पर रशिया ने ली भूमिका की याद दिलाई| सीरिया में रासायनिक हमलों के लिए जिम्मेदार अस्साद राजवट का रशिया ने हमेशा साथ दिया है| ऐसा कहकर पिछले वर्ष ५ बार रशिया ने सीरिया के मुद्दे पर नकाराधिकार इस्तेमाल किया है, ऐसा निकी हॅले ने कहा है|

‘अमरिका और पश्चिमी देश लगातार रशिया पर टीका कर रहे हैं, यह शिकायत रशिया ने हाल ही में की थी| लेकिन रशिया ने अपने प्रतिस्पर्धियों को मारने के लिए रासायनिक शस्त्रों का इस्तेमाल करना रोक दिया, सीरिया में रासायनिक हमले करने वाली राजवट को समर्थन देना बंद कर दिया और रासायनिक शस्त्रों के बारे में संबंधित यंत्रणाओं को पूरी जानकारी देकर सहकार्य किया, तो हम उनपर टीका करना बंद कर देंगे, ऐसा ताना भी निकी हॅले ने मारा है|

‘सुरक्षा परिषद का एक सदस्य देश दूसरे सदस्य देश के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, ऐसा दावा करके रशिया को उसने किए हर अपराध की जिम्मेदारी लेने के लिए मजबूर करना चाहिए’, ऐसी मॉंग निकी हॅले ने की है| अमरिका की इस आक्रामक भूमिका का ब्रिटन ने स्वागत किया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के रशियन राजदूतों ने अमरिका के आरोपों का इन्कार किया है और हम पूरा सहकार्य और जानकारी देने के लिए तैयार हैं, ऐसा कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.