रशिया-अफ़गानिस्तान के बीच ईंधन संबंधित सहयोग

काबुल – ईंधन और नैसर्गिक वायु की सप्लाई को लेकर रशिया के साथ अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत का सहयोग स्थापित हुआ है। अफ़गानिस्तान में नियुक्त रशियन राजदूत झामीर काबुलोव ने यह जानकारी साझा की।

कुछ दिन पहलें ही तालिबान के एक मंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय वृत्तसंस्था से बातचीत करते हुए, रशिया के साथ भारी मात्रा में ईंधन विषयक सहयोग स्थापित होने का बयान किया था। इसके तहत रशिया अब अफ़गानिस्तान को ईंधन, नैसर्गिक वायु और गेहूं की आपूर्ति करेगा, ऐसी जानकारी इस तालिबानी अधिकारी ने प्रदान की थी। अफ़गानिस्तान को रशिया पांच लाख टन नैसर्गिक वायु की आपूर्ति करेगा, ऐसें दावे किए जा रहे हैं।

रशिया के अफ़गानिस्तान में नियुक्त राजदूत काबुलोव ने स्थानीय माध्यमों से बातचीत करते समय इस खबर की पुष्टि की। विश्‍व के किसी भी देश ने अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान नहीं की है। इस वजह से अफ़गानिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग पाने में कठिनाई हो रही है। ऐसी स्थिति में रशिया ने अफ़गानिस्तान के साथ किया यह सहयोग अहमियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.