रशिया नियंत्रित डोनेत्स्क शहर पर यूक्रेन ने किए रॉकेट हमले – 8 सालों में हुआ सबसे बड़ा हमला होने का दावा

किव – यूक्रेन की सेना ने रशिया ने नियंत्रण पाए डोनेत्स्क शहर पर गुरुवार को बड़ा हमला किया। इस हमले में रॉकेटस्‌‍ और तोप का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन ने इस शहर पर साल 2014 के बाद किया यह सबसे बड़ा हमला है, ऐसी जानकारी रशियन अधिकारी ने प्रदान की। इस हमले की पृष्ठभूमि पर रशिया 2023 के शुरू में यूक्रेन पर फिर से बड़ा हमला करेगी, ऐसी चेतावनी यूक्रेनी अधिकारी ने दी।

डोनेत्स्क शहरगुरूवार सुबह सुबह की यूक्रेनी सेना ने डोनेत्स्क शहर पर रॉकेटस्‌‍ का जोरदार हमला शुरू किया। शहर के केंद्रीय क्षेत्र में किए गए इन हमलों में स्कूल, घर एवं दफ्तरों को लक्ष्य किया गया। हमलों के लिए ‘ग्रैड रॉकेटस्‌‍’ का इस्तेमाल होने का बयान रशिया ने किया हैं। यूक्रेन ने लगभग 40 से अधिक रॉकेटस्‌‍ दागी और बाद में तोप और टैंकस्‌‍ एवं मॉर्टर्स का भी हमले के लिए प्रयोग किया गया, ऐसा रशिया ने कहा।

डोनेत्स्क शहरइस हमले में शहर में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं, लेकिन, कई लोग घायल हुए हैं, ऐसा रशियन अधिकारी ने कहा। साल 2014 में रशिया समर्थक सशस्त्र गुटों ने डोनेत्स्क प्रांत की राजधानी डोनेत्स्क पर कब्ज़ा किया था। इसके बाद शहर पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला होने की जानकारी रशिया ने साझा की।

इसी बीच, रशिया को यूक्रेन संघर्ष लंबे समय तक जारी रखना हैं और साल 2023 के शुरू में रशिया फिर से यूक्रेन पर बड़ा हमला करेगी, ऐसा दावा यूक्रेनी सेना के प्रमुख जनरल वैलरी झालुझ्नी ने किया। रशियन सेना इसके लिए तैयार हो रही हैं, यह भी यूक्रेनी अधिकारी ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.