रशियन सेना परमाणुयुद्ध के लिए सिद्ध रहें, राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के आदेश

putin nuclear - Copy

पिछले हफ़्ते ‘इल्युशन-८०’ इस, परमाणुयुद्ध के समय इस्तेमाल किए जानेवाले अतिप्रगत हवाई जहाज़ को सिद्ध रखने के आदेश देने के बाद, रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने ज़ाहिर रूप में अपनी सेना को परमाणुयुद्ध के लिए सुसज्जित रहने के आदेश शुक्रवार को दिये। रशिया की सेना के सभी विभाग अण्वस्त्रों से सुसज्जित रहने चाहिए, ऐसी सूचना पुतिन ने लष्करी अधिकारियों से की। जर्मनी, तुर्की, इटली, नेदरलँड्स, बेल्जियम इन देशों में अमरीका ने तक़रीबन २०० परमाणुअस्त्र तैनात किये हैं, जिसके जवाब के तौर पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने ये आदेश दिये हैं, ऐसा कहा जाता है।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की अध्यक्षता मे रशिया के ‘नॅशनल सेंटर फॉर स्टेट डिफेन्स कंट्रोल’ की विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में, पुतिन ने रशियन सेना से, अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने की सूचना की। रशिया के – थलसेना, नौसेना, हवाईदल ये तीनों विभाग अपने पास के परमाणुअस्त्रों को सुसज्जित रखें, ऐसे आदेश पुतिन ने दिये। इसके लिए सेना के पास रहनेवाले कुल परमाणुअस्त्रों का बँटवारा एकसमान रूप में किया जाये, ऐसा भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने घोषित किया। परमाणुअस्त्रों के साथ साथ, सेना क्षेपणास्त्रभेदी एवं अंतरिक्ष सुरक्षा यंत्रणा को भी सुसज्जित करें, ऐसा भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्पष्ट किया। लेकिन इसपर अधिक टिप्पणी करना रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने मुनासिब नहीं समझा।

रशियन राष्ट्राध्यक्ष से आये इस आदेश के बाद, ‘हमारे पास रहनेवाली कुल परमाणुअस्त्र-राशि में से ९५ प्रतिशत परमाणुअस्त्र तैनाती के लिए सिद्ध हैं’ ऐसा रशियन रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने कहा। इनमें से ५६ प्रतिशत परमाणुअस्त्रों का निर्माण नये सिरे से किया गया है, ऐसा शोईगू ने बताया। साथ ही, अगले साल परमाणुअस्त्रों से लैस रहनेवाले पाँच रेजिमेंट रशियन सेना की सेवा में दाखिल होंगे, यह जानकारी भी शोईगू ने दी।

इसके अलावा, परमाणुअस्त्रों की तरह – क्षेपणास्त्र, लड़ाकू विमान, पनडुब्बियाँ इनका भी आधुनिकीकरण किया गया है, ऐसा रशियन रक्षामंत्री शोईगू ने इस समय स्पष्ट किया। इसी वर्ष में रशियन हवाई दल में १० नये बाँबर विमान दाखिल हुए हैं, ऐसा रशियन रक्षामंत्री ने इस समय कहा। अत: राष्ट्राध्यक्ष ने दिए हुए आदेशों के अनुसार रशियन सेना परमाणुअस्त्रों से सुसज्जित हो चुकी है, ऐसी जानकारी रक्षामंत्री शोईगू ने दी।

पूर्वी युरोप तथा रशिया के पड़ोसी देशों मे अमरीका एवं नाटो के द्वारा की जा रहीं गतिविधियों को मद्देनज़र करते हुए, राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशियन लष्कर को परमाणुयुद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दिये हैं, यह जानकारी रशियन संसद ने दी। गत कुछ महीनों में अमरीका ने तुर्की तथा युरोप के कुछ मित्रदेशों में २०० परमाणुअस्त्र तैनात किए हैं और ब्रिटन ने भी अपनी पनडुब्बियों पर परमाणुअस्त्र तैनात किए हैं। लेकिन पानी के नीचे रहने के कारण ब्रिटन की पनडुब्बियों का पता लगाना मुश्किल है और यह बाब चिन्ताजनक है, ऐसा रशियन संसद ने कहा। इस पार्श्वभूमि पर, दो दिन पहले ही रशिया ने आर्क्टिक प्रदेश में नाटो के लड़ाकू विमानों को लक्ष्य बनाने के लिए ’एस-४००’ इस अत्याधुनिक क्षेपणास्त्रभेदी यंत्रणा को तैनात किया था।

पिछले हफ़्ते ही, रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने सुरक्षादल को ’इल्युशन-८०’ विमान सुसज्जित रखने के आदेश दिये थे। परमाणु अथवा सर्वसंहार करनेवाले भयानक हमले में यदि लष्करी अड्डे ध्वस्त हो जाते हैं, तो सुरक्षादलों को प्रतिहमले की सूचना और आवश्यक जानकारी की आपूर्ति करने की क्षमता रहनेवाला यह अत्याधुनिक विमान तैनात करने के आदेश देकर पुतिन ने यह संकेत दिये थे कि वे परमाणुयुद्ध की तैयारी कर रहे हैं। उसके बाद, शुक्रवार को रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अपनी सेना को परमाणुयुद्ध के लिए सिद्ध रहने के आदेश देकर यह जताया है कि उनका देश परमाणुयुद्ध के लिए भी तैयार हैं।

इसी दौरान, राष्ट्राध्यक्ष पुतिन रशियन अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए परमाणुयुद्ध की धमकियाँ दे रहे हैं, ऐसा दावा रशिया के कुछ विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.