सेना के लिये १.८६ लाख बुलेटप्रूफ़ जैकेट की खरीदारी करेंगे

नई दिल्ली: भारतीय सेना के लिए १.८७ लाख अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीदारी करने का अंतिम निर्णय हुआ है। यह बुलेटप्रूफ जैकेट मेक इन इंडिया अंतर्गत देश में ही तैयार किए जाएंगे। इसके लिए एक भारतीय कंपनी के साथ ६३९ करोड रुपयों का करार किया गया है। चीन और पाकिस्तान इन दोनों स्तर पर तनाव बढ़ रहा है, इस पृष्ठभूमि पर यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय सेना, बुलेटप्रूफ़ जैकेट, १.८६ लाख,  खरीदारी, निर्णय, नई दिल्ली, चीन, पाकिस्तानभारतीय लष्कर के लिए अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीदारी करने की मांग लष्कर से कई बार की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने इसे कई महीनों पहले मंजूरी दी थी। हल्के वजन के, लचीले और जवानों को सभी कोनों से रक्षा प्रदान करें ऐसे प्रकार के बुलेटप्रूफ जैकेट यह लष्कर की प्रमुख मांग थी। इसके अनुसार कई कंपनियों ने प्रस्ताव दिया था। इसमें कई कंपनियों के जैकेट के परीक्षण भी हुए थे। पिछले कई महीने में जैकेट के संदर्भ में स्ट्रिंजेंट फील्ड इवैल्यूएशन ट्रायल शुरू हुई थी। इस परीक्षण में सफल हुए बुलेटप्रूफ जैकेट के चुनाव लष्कर के लिए किए गए थे।

उसके लिए एसएम्पीपी प्राइवेट लिमिटेड इस भारतीय कंपनी के साथ करार किया गया है। लष्कर को प्रदान होने वाले यह जैकेट अंतरराष्ट्रीय दर्जा के हैं, ऐसा दावा कंपनी ने किया है। बोरॉन कार्बाइड सिरामिक से यह जैकेट बने हैं और इसका उपयोग बैलिस्टिक प्रोटेक्शन के लिए किया जाता है।

यह जैकेट अत्यंत हल्के वजन के हैं तथा बहुत ही लचीले और पहनने के लिए भरोसेमंद है। यह बुलेटप्रूफ जैकेट जवानों के हार्ड स्टील कोर बुलेट से रक्षा कर सकते हैं। युद्ध समय और आतंकवाद विरोधी मुहिम में जवानों को के लिए यह बहुत ही उपयुक्त होने वाले हैं, ऐसा कंपनी ने कहा है।

पिछले कई वर्षों से लष्कर के अत्याधुनिकीकरण के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं। पर उसे अब अधिक गति दी जा रही है। अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीदारी का निर्णय उसी का भाग है, ऐसा कहा जा रहा है। इससे पहले लष्कर के लिए अत्याधुनिक रायफल की खरीदारी करने का निर्णय हुआ था। तथा भारत के रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने हालही में एके-१०३ रायफल की खरीदारी एवं उसके मेक इन इंडिया के अंतर्गत निर्माण पर चर्चा की थी।

लष्कर के लिए अत्याधुनिक तोंफ तथा तोंफ से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय इससे पहले हुए थे। उसके बाद अब बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदारी का अंतिम निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.