सौदी को युद्ध नही चाहिए; पर आत्मसुरक्षा के लिए तैयार – सौदी अरब की ईरान को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध/दुबई – ‘सौदी अरब को युद्ध नही चाहिए| सौदी स्वयं युद्ध शुरू नही करेगा| लेकिन, अन्य देशों ने युद्ध के विकल्प का चयन किया तो सौदी भी अपने सभी ताकद के साथ युद्ध में उतरेगा’, इन कडे शब्दों में सौदी ने ईरान को चेतावनी दी है|

पिछले कुछ दिनों से ईरान खाडी क्षेत्र में उकसानेवाली गतिविधियां कर रहा है, यह आरोप करके सौदी अरब के विदेशमंत्री अदेल अल जुबैर ने इन गतिविधियों का कडे शब्दों में निषेध किया था| ईरान के आदेश पर ही हौथी बागियों ने पिछले हफ्तें में सौदी के ईंधन टैंकर पर और पाईप लाईन पर हमलें किए थे, यह दावा विदेशमंत्री जुबैर ने किया| ईरान ने यह आरोप ठुकराए है| फिर भी हौथी बागियों ने ड्रोन हमलें करने की बात स्वीकारी है| वही अपने ईंधन निर्यात पर कब्जा करनेवाले सौदी पर ईरान ने ही हमलें करवाए है, यह दावा ईरान के दो वरिष्ठ पत्रकारों ने किया था|

इस पृष्ठभूमि पर विदेशमंत्री जुबैर ने ईरान को धमकाया है| सौदी को ईरान के साथ युद्ध करना नही है, पर ईरान को युद्ध करना ही है तो सौदी भी युद्ध से पीछे नही हटेगा, यह संकेत जुबैर ने दिए| सौदी आत्मरक्षा के लिए सभी ताकद का इस्तेमाल करेगी, यह ऐलान जुबैर ने किया| पर्शियन खाडी में ईरान की बढती लष्करी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सौदी अरब के राजे सलमान इन्होंने तुरंत अरब देशों की बैठक बुलाई है|

अगले हफ्ते में मक्का शहर में यह बैठक हो रही है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इस बैठक में कुछ निर्णय करने होंगे, यह कहा है| वर्तमान के समय में खाडी क्षेत्र में दिखाई दे रही चुनौतियां और बढते खतरे की ओर देखे तो यह बैठक अहमियत रखती है, ऐसा यूएई के विदेशमंत्रालय ने घोषित किया है|

इस दौरान, सौदी के रक्षामंत्री ‘क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान’ इन्होंने अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ इनके साथ फोनपर बातचीत की है| इस बातचीत में खाडी क्षेत्र में शुरू गतिविधियों का विषय प्रमुख रहा| इस बातचीत का पुरा ब्यौरा अभी सामने आया नही है, फिर भी इस बातचीत का टायमिंग ध्यान आकर्षित करता है| इससे वर्तमान में खाडी क्षेत्र में काफी बडी उथल पुथल शुरू होने की बात स्पष्ट हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.