सौदी और यूएई द्वारा सुदान के ‘जुंटा’ को ३ अरब डॉलर्स की सहायता

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध/खार्तूम – सुदान के जुंटा प्रशासन के लिए सौदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात की यूएई ने लगभग ३ अरब डॉलर्स की सहायता की घोषणा की है| पर सौदी एवं युएई ने लष्करी प्रशासन के लिए घोषित की हुई इस आर्थिक सहायता पर सुदान में संतप्त प्रदर्शकों ने नाराजगी व्यक्त की है और यह सहायता अपने पास ही रखें ऐसा सुनाया है| सुदान में बनी परिस्थिति का फायदा लेकर कोई भी अरब देश राजनीतिक लाभ नहीं ले सकता| इसके लिए हमने यह भूमिका स्वीकारने की बात प्रदर्शकों ने कही है|

पिछले ४ महीनों में राष्ट्राध्यक्ष बशीर इनके प्रशासन के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ है| बशीर ने यह आंदोलन तोड़ने के लिए किए लष्करी कार्रवाई में ५० से अधिक प्रदर्शकों की जान गई है| पिछले हफ्ते में इन प्रदर्शकों का क्रोध बढ़ रहा है और उन्होंने सिरियन लष्करी मुख्यालय के साथ राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थान पर मोर्चा टकराया है| उसके बाद सुदान के लष्कर ने विद्रोह करते हुए राष्ट्राध्यक्ष उमर अल बशीर को सत्ता से नीचे खींचने के लिए उनके निवासस्थान में नजर कैद किया गया है|

सुदान के लष्कर प्रमुख जनरल अहमद आबाद इब्न औफ़ यह फिलहाल देश का नेतृत्व कर रहे हैं और ३ महीनों का आपातकाल घोषित किया गया है| तथा २ वर्षों में चुनाव लेकर ने सरकार की स्थापना की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया जा रहा है| पर लष्कर के निवेदन पर नाराजगी दर्शाते हुए दर्शकों ने प्रदर्शन कायम रखने की बात घोषित की है| पिछले कई महीनों से शुरू किए इन प्रदर्शनों की वजह से सुदान की वित्त व्यवस्था संकट में होने का दावा किया जा रहा है|

इस पृष्ठभूमि पर अरब लीग के बैठक में सौदी एवं यूएई में सुधार के लिए ३ अरब डॉलर्स की सहायता घोषित की है| जिनमें ५० करोड़ डॉलर्स सुदान के सेंट्रल बैंक में जमा किए जाएंगे, ऐसा भी दोनों देशों ने स्पष्ट किया है| जिसकी वजह से सुदान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, ऐसा दावा सौदी के मुखपत्र ने किया है| तथा सुदान के प्रदर्शनों ने अरब देशों से सहायता नहीं चाहिए ऐसा कहा है| अरब देशो की आर्थिक सहायता स्वीकारने पर सुदान में इन देशों के राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ेगा ऐसी चिंता प्रदर्शकों के नेता व्यक्त कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.