पाकिस्तान और भी असुरक्षित हुआ है – अमरिका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी

वॉशिंगटन – इससे पहले भी पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अमरिका के राजनैतिक अधिकारी एवं दूतावास पर हमला किया था| आनेवाले समय में भी आतंकवादी ऐसे ही हमलें करते रहेंगे, ऐसी चेतावनी देकर अमरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में यात्रा न करने की सलाह दी है| विशेष रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनवाला और पाकिस्तान ने कब्जा किए कश्मीर का हिस्सा अधिक असुरक्षित होने की बात अमरिका ने अपने नागरिकों को सूचित की है| अमरिका के इस चेतावनी की वजह से पाकिस्तान में आज भी आतंकवादीयों का उपद्रव होने की बात स्पष्ट हो रही है और आतंकवादियों पर कार्रवाई करने में यह देश असफल होने का संदेश सारी दुनिया को गया है|

अमरिका, चेतावनी, विदेश मंत्रालय, असुरक्षित, आतंकवादियों पर कार्रवाई, वॉशिंगटन, पाकिस्तान, newscast pratyaksha

पाकिस्तान में जल्द ही विदेशी यात्रियों की रेलचेल दिखेगी, ऐसा विश्वास प्रधानमंत्री इम्रान खान ने हाल ही में व्यक्त किया था| पर जब तक पाकिस्तान सुरक्षित नहीं बनता एवं इस देश से आतंकवादियों की समस्या खतम नहीं होती तबतक पाकिस्तान में विदेशी यात्री आना संभव नहीं, ऐसी चेतावनी विश्‍लेषकों ने दी थी| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में यात्रा करने को लेकर दी चेतावनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है| पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों ने इससे पहले भी अमरिका के राजनैतिक अधिकारी तथा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए थे| हाथ आए जानकारी के अनुसार आनेवाले समय में भी पाकिस्तान में आतंकवादी अमरिका के हित संबंधों पर ऐसे हमलें नए से कर सकते हैं, ऐसा अमरिका के विदेश मंत्रालय ने अपनी सूचना में कहा है|

इसीलिए अमरिकन नागरिक पाकिस्तान की यात्रा करने से दूर रहे, यह चेतावनी अमरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है|

विशेष रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनवाला यह भाग अधिक असुरक्षित बने हैं| इन जगहों पर सैकड़ों लोगों की जान गई है| इनमें पाकिस्तान के ‘फेडरल एडमिनिस्ट्रेटर ट्राइबल एरिया’ (फाटा) का समावेश है| बलूचिस्तान का भूभाग अतिसंवेदनशील बना है और इस जगह पर बागियों की कार्यवाही शुरू है| तथा वांशिक संघर्ष भी भड़का है| इस कारण बलूचिस्तान सबसे अधिक स्थिर बना है, ऐसी जानकारी अमरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है| तथा पाकिस्तान ने कब्जा किए कश्मीर में भी आतंकवादी सक्रिय होने का दाखिला देते हुए अमरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को टिप्पणी लगाई है|

पाकिस्तान में आतंकवादियों की समस्या नियंत्रित हुई है और पाकिस्तानी लष्कर ने किए कार्रवाई की वजह से यह संभव हुआ है, ऐसे दावे लष्कर से संबंधित विश्‍लेषक कर रहे हैं| पर पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान में फिर आतंक का सत्र शुरू होता दिखाई दे रहा है| पिछले हफ्ते में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय को लक्ष्य किया गया था| इस समुदाय पर हुए आत्मघाती हमले में २१ लोगों की जान गई थी| प्रधानमंत्री इम्रान खान ने इस भयंकर घटना पर ध्यान नहीं दिया एवं इस जगह को भेंट भी नहीं दी थी, ऐसी शिकायत करके हजारा वंशियों ने आंदोलन शुरू किया था| तथा खैबर पख्तूनवाला प्रांत में स्वतंत्र पख्तूनिस्तान की मांग पर जोरदार प्रदर्शन शुरू हुए हैं|

इन सारी गतिविधियों की प्रतिक्रिया अमरिका के ट्रैवल एडवाइजरी में पड़ती दिखाई दे रही है| इसका बहुत बड़ा झटका पाकिस्तान को लग सकता है| आतंकवादियों पर कार्रवाई करने में हमें बहुत बड़ी सफलता मिलने के दावे पाकिस्तान कर रहा है| पर यह दावे खोखले होने की बात अमरिका की इस सूचना से उजागर हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.