यूरोपीय महासंघ ने गोलान पर इस्रायल ने किया दावा ठुकराया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरब्रुसेल्स/वॉशिंग्टन – पिछले महीने में गोलान पहाडियों पर इस्रायल का सार्वभौम अधिकार होने की बाद घोषित करने के बाद अमरिका ने गोलान का इस्रायल में समावेश दर्शानेवाला पहला नक्शा मंगलवार के दिन प्रसिद्ध किया| साथ ही गोलान के संघर्ष में हम इस्रायल के साथ होने की बात भी अमरिका ने स्पष्ट की| वही, यूरोपीय महासंघ ने फिर से अमरिका-इस्रायल के विरोध में भूमिका स्वीकारी है| गोलान पर इस्रायल ने किया दावा यूरोपीय महासंघ ने ठुकराया है और इस बारे में महासंघ की भूमिका में बदलाव नही होगा, यह भी स्पष्ट किया|

यूरोपीय महासंघ के विदेश नीति की प्रमुख फ्रेडरिका मोघेरिनी ने यूरोपियन संसद के सामने बात करते समय ‘गोलान पहाडियों’ को लेकर महासंघ की भूमिका बरकरार होने की बात कही| ‘वर्ष १९६७ के जून महीने में इस्रायल ने अरब देशों को पराजित करके कुछ हिस्से पर कब्जा किया था| अंतरराष्ट्रीय नियम और संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के नियमों के नुसार इस हिस्से पर इस्रायल का हक मंजूर नही हो सकता| इसमें गोलान पहाडियों का हिस्सा भी शामिल है’, यह कहकर मोघेरिनी इन्होंने महासंघ की भूमिका का समर्थन किया| इस बारे में महासंघ के २८ देशों की ओर से हम यह ऐलान कर रहे है, ऐसा मोघेरिनी ने कहा|

इस्रायल ने किया दावा, ठुकराया, फ्रेडरिका मोघेरिनी, यूरोपीय महासंघ, गोलान, लष्करी कार्रवाई, इस्रायल, अमरिका, ब्रिटेन

गोलान पहाडियों को लेकर ब्रिटेन, फ्रान्स, जर्मनी, बेल्जियम और पोलैंड इन सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की भूमिका एक होने का दावा मोघेरिनी इन्होंने किया| साथ ही इस संबंधी सीरिया के विशेष प्रतिनिधि मिदहात सालेह इनके साथ बातचीत हुई है, यह कहकर मोघेरिनी इन्होंने अमरिका और इस्रायल के विरोध में भूमिका स्वीकार ने की बात स्पष्ट की| इसके अलावा इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू इन्होंने वेस्ट बैंक को लेकर किए ऐलान पर भी आलोचना की| इस्रायल-पैलिस्टिन के मुद्दे का हल द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत पर निकाला नही जाता है तो इस मुद्दे पर कोई अन्य विकल्प महासंघ को मंजूर नही है, ऐसा मोघेरिनी ने कहा|

कुछ घंटे पहले ही सीरिया के विदेशमंत्री वालिद मुअल्लम इन्होंने गोलान पहाडियों पर कब्जा करने के लिए लष्करी कार्रवाई करने का इशारा दिया था| गोलान पहाडियों पर सीरिया का अधिकार है और इसके लिए सीरिया इस्रायल के विरोध में संघर्ष करने के लिए भी तैयार है, यह घोषणा सीरिया के विदेशमंत्री मुअल्लम इन्होंने की थी| उनकी इस चेतावनी के बाद मोघेरिनी ने सीरिया के प्रतिनिधि के साथ बातचीत करके गोलान पर इस्रायल का दावा ठुकराया|

इस दौरान, इस्रायल में अमरिकी राजदूत जेसन ग्रीनब्लैट इन्होंने गोलान के समावेश के साथ इस्रायल का नया नक्शा प्रसिद्ध करके अमरिका अपने मित्रदेश के साथ डटकर खडी होने का ऐलान किया| इस वजह से अमरिका और यूरोपीय महासंघ में इस्रायल के मुद्दे पर नया संघर्ष शुरू होने की बात स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.