अगले १८ महीनों में दस लाख लोगों को भरती करने के लिए प्रधानमंत्री ने दिए मंत्रालयों को आदेश

नई दिल्ली – अगले डेढ़ साल में तकरीबन दस लाख लोगों को भरती करने के आदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों को दिए हैं। इससे संबंधित प्लैन प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों से माँगे हैं और अगले १८ महीनों में इस भरती की जोरदार मुहिम चलाने की सूचना प्रधानमंत्री ने दी है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री दफ्तर ने इससे संबंधित जानकारी साझा की। इस वजह से सरकारी नौकरी की प्रतिक्षा कर रहे देश के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

केंद्र सरकार के नागरी विभाग के कर्मचारियों की संख्या १ मार्च, २०२० को ३१.९१ लाख थी। वास्तव में यह संख्या ४०.७८ लाख होने की उम्मीद थी। कोरोना महामारी के चलते भरती की प्रक्रिया प्रभावित होने से यह स्थिति बनती दिख रही है। इस पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री ने अगले १८ महीनों में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में आवश्यक दस लाख लोगों की भरती करने के आदेश दिए हैं। इसे प्राथमिकता देने की सूचना भी प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों को दी है।

केंद्र सरकार के नागरी कर्मचारियों में से ९२ प्रतिशत कर्मचारी रेल, रक्षा (नागरी), गृह, पोस्ट और महसूल विभाग से जुड़े हैं। केंद्र के नागरी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या तकरीबन ३१.३३ लाख है और इसमें केंद्रीय प्रदेशों के कर्मचारियों का समावेश नहीं है। इनमें रेल कर्मचारियों की मात्रा ४०.५५ प्रतिशत है। गृहविभाग के कर्मचारियों की संख्या ३०.५ और रक्षा (नागरी) के कर्मारियों की सेख्या १२.३१ लाख, पोस्ट ५.६६ लाख और महसूल विभाग के कर्मचारियों की मात्रा ३.२६ प्रतिशत है। सरकार के अन्य मंत्रालयों में कार्यरत कर्मचारियों की मात्रा ७.७२ प्रतिशत है।

वित्तीय वर्ष २०१९-२० में इन केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जानेवाला वेतन और भत्ते के लिए तकरीबन २,२५,७४४.७ करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इससे पहले २०१८-१९ में यह खर्च २,०८,९६०.१७ करोड़ रुपये था। अब कोरोना की महामारी के कारण भरती की प्रक्रिया थमने की वजह से विभिन्न मंत्रालयों को तकरीबन १०.१६ लाख कर्मचारियों की कमी महसूस हो रही है। इस वजह से भरती की प्रक्रिया गतिमान करने की सूचना प्रधानमंत्री करते दिखाई दिए। इससे सरकारी नौकरी की प्रतिक्षा में बैठे देश के युवाओं को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.