ब्रेक्जिट डील ना होने से भडकनेवाले दंगों से ब्रिटेन की महाराणी एवं राजपरिवार को बाहर निकालने के लिए प्लान तैयार – ब्रिटेन के समाचार पत्रों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन – युरोपीय महासंघ के साथ शुरू ब्रेक्जिट की चर्चा विफल हुई और ब्रिटेन किसी भी ‘डील’ के बगैर महासंघ से बाहर निकला, तो देश में अराजकता निर्माण होगी| इस दौरान ब्रिटेन में दंगे भी भडकेंगे, ऐसी चेतावनी कुछ विश्‍लेषक दे रहे है| ऐसी परिस्थिति निर्माण हुई तो ब्रिटेन की महाराणी के साथ राजपरिवार के अन्य सदस्यों को लंदन से बाहर निकाल कर अन्य सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए जरूरी तैयारी ब्रिटेन की यंत्रणाओं ने शुरू की है| इसके लिए ब्रिटेन के राजपरिवार के लिए ही काम करनेवाले ‘रॉयल ड्युटी फोर्सेस’ प्लान तैयार कर रहे है, यह बात उजागर हुई है| ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र ने यह वृत्त दिया है|

ब्रिटेन की जनता ने वर्ष २०१६ में किए जनमत में युरोपीय महासंघ से बाहर निकलने का निर्णय किया था| उसके बाद ब्रिटेन ने महासंघ से बाहर निकलने के लिए बातचीच शुरू की थी| इसके नुसार महासंघ ने ब्रिटेन को बाहर होने के लिए प्रस्ताव पेश किया है| यह प्रस्ताव अधिकांश ब्रिटीश जनता को मंजूर नही है और ब्रिटेन के नेता भी इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे है| इस वजह से ब्रिटेन में महासंघ छोडने पर सहमती बनी होते हुए भी ब्रेक्जिट करते समय महासंघ ने रखा प्रस्ताव का स्वीकार करे या नही, इस पर असहमति बनी है| इस प्रश्‍न पर ब्रिटेन में सियासी एवं सामाजिक स्तर पर विभाजन बढता दिखाई दे रहा है और असहमति भी तीव्र हो रही है|

युरोपीय महासंघ भी ब्रिटेन को और सहुलियत ना देने की भूमिका पर कायम है| ऐसी स्थिति में ब्रिटेन में काफी बडा सियासी और सामाजिक संघर्ष भडक सकता है, ऐसी चिंता से नेता त्रस्त हुए है| ब्रेक्जिट डील नही हुई तो, इस संबंध सहमति नही बनी तो, ब्रिटेन में जल्द ही दंगे भडकेंगे और अराजकता निर्माण होगी, यह चेतावनी विश्‍लेषक दे रहे है| इस पृष्ठभुमि पर ब्रिटेन के राजपरिवार की सुरक्षा का मुद्दा भी सामने आने से चिंताा व्यक्त होने लगी है| ब्रिटेन के ‘कैबिनेट ऑफिस’ के सूत्रोंने दी जानकारी के हवाले से कुछ समाचार पत्रों ने इस संबंधी खबरे प्रसिद्ध की है|

ब्रिटेन में दंगे भडकेंगे एवं उसका केंद्र लंदन हो सकेगा, ऐसी कडी आशंका ध्यान में रखकर ‘रॉयल ड्युटीज् फोर्स’ ने गतिविधियां शुरू की है| इसके नुसार ब्रिटेन की महाराणी ‘एलिजाबेथ द्वितीय’ इन्हें एवं राजपरिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की जैयारी ‘रॉयल ड्युटीज् फोर्स’ रख रहा है| अमरिका एवं ब्रिटेन के गठबंधन का रशिया के विरोध में शुरू शीत युद्ध चरम सीमा पर था तभी भी, राजपरिवार की सुरक्षा के लिए ऐसे ही प्लान तैयार किया था, यह जानकारी इस दौरान दी जा रही है| क्विन एलिजाबेथ और राजपरिवार के अन्य सदस्यों को अन्य देशों में ले जाने की मुहीम किसी भी क्षण शुरू करने की तैयारी इस पथक ने रखी है| फिलहाल इस समाचार पर अधिकृत स्तर से समर्थन प्राप्त नही हुआ है, फिर भी ब्रिटेन में अराजकता निर्माण होने की संभावना विश्‍लेषक ठुकरा नही रहे है|

लेकिन, कुछ विश्‍लेषक और ब्रेक्जिट का समर्थन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने ऐसे समाचार ठुकराए है| लेकिन, ब्रिटेन में बनी वर्तमान की सियासी एवं सामाजिक परिस्थिति देखी जाए तो, अराजकता का निर्माण होकर ब्रिटेन अस्थिर होने की संभावना वास्तव में दिखाई दे देने का चित्र स्पष्ट हो रहा है| ब्रेक्जिट के मुद्दे पर ब्रिटेन में दिखाई दे रही तीव्र असहमति यही गवाही दे रही है| इस वजह से राजपरिवार की सुरक्षा के प्रति व्यक्त हो रही चिंता एवं उनकी सुरक्षा के हो रही गतिविधियां एक ही समय पर कई अहम बातें स्पष्ट कर रही है, ऐसा दावा जानकार कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.