सुषमा स्वराज के फ़टकार के बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान की हंसी

संयुक्त राष्ट्रसंघ: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के अपने भाषण मे पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई है। भारत ने दुनिया को डॉक्टर, इंजीनियर और संशोधक दिए हैं, तो पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन को जन्म दिया है, यह कहते हुए विदेशमंत्री स्वराज ने दोनों देशों मे होने वाले फ़र्क को दुनिया के सामने उजागर किया है। स्वराज के इस शाब्दिक हमले से हडबडा उठे पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्रसंघ की राजदूत मलीहा लोधी ने जख्मी हुए पैलैस्तिनी लड़की का फोटो दिखाते हुए वह कश्मीरी होने का दावा किया है। पर भारत पर प्रत्युत्तर करने का लोधी का यह प्रयत्न फंसते हुए पाकिस्तान की अधिक बदनामी होने के बाद दिखाई दे रही है।

प्रत्युत्तरपाकिस्तान पर जोरदार टीका करके विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत पर आतंकवाद के बारे मे किये आरोपों का समाचार लिया था। दुनिया को भारत ने डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और संशोधक दिए हैं। सर्वोत्तम शैक्षणिक संस्था दी हैं और पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क यह आतंकी संगठन को जन्म दिया है। भारत विविध योजना कार्यान्वित करके देश की गरीबी से लड़ रहा है पर पाकिस्तान को भारत से लड़ने मे अधिक दिलचस्पी है। इसलिए पाकिस्तान आतंकवाद का उपयोग करके भारतीय जनता से रक्तपात कर रहा है। पाकिस्तान के इन कारवाईयों का सामना करते हुए भारत ने अपनी जनता का विकास साधने का भी प्रयत्न किया है। इसलिए भारत आज ‘आयटी’ क्षेत्र मे जागतिक केंद्र बना है और पाकिस्तान दुनिया भर मे आतंकवादी निर्यात करने वाला कारखाना बना है, यह कहते स्वराज ने पाकिस्तान का उपहास किया है।

अपने देश की यह दुर्गति क्यों हुई है? इसका पाकिस्तान सोच विचार करें। आतंकवादियों पर करने वाले खर्चे के बदले पाकिस्तान यह पैसा अपनी जनता के कल्याण के लिए इस्तेमाल करें, ऐसी सलाह भारत की विदेश मंत्री ने दी है। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिना ने पाकिस्तान को शांति प्रदान करने का दावा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के अपने भाषण मे किया था। उस पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित करते हुए जीना ने पाकिस्तान को क्या असलियत मे शांति का मार्ग सुझाया था, यह सवाल स्वराज ने किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ मैत्री एवं सहयोग के लिए हाथ आगे बढाया था। पर यह सहयोग प्रस्थापित क्यों न हो सका इसका उत्तर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ही दे सकते हैं, ऐसा कहकर स्वराज ने पाकिस्तान को फटकारा है। भारत मे हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों मे चर्चा एवं समझौता रद्द करने का निर्णय भारत ने लिया था। यह संदर्भ विदेशमंत्री स्वराज ने सही शब्दों मे दिया है।

सुषमा स्वराज के भाषण को संयुक्त राष्ट्रसंघ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हिंदी मे किया यह भाषण पाकिस्तान की जनता तक पहुंचेगा, ऐसा दावा भी किया जा रहा है। भारत ने अनेक क्षेत्रों मे बड़ी प्रगति करके दुनिया का ध्यान केन्द्रित किया है। उसी समय पाकिस्तान आतंकवाद से खोखला हुआ है। यह फर्क दिखाकर विदेशमंत्री स्वराजने ध्यान केंद्रित करते हुए पाकिस्तानी जनता तक सूचक शब्दों मे संदेश पहुंचाया है। इस भाषण की सामरिक विश्लेषकों से प्रशंसा हो रही है। इस भाषण की वजह से अस्वस्थ हुए पाकिस्तान ने उसे प्रत्युत्तर देने की जल्दबाजी करते हुए खुद को हास्यजनक स्थिति मे धकेला है।

पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्रसंघ की राजदूत मलीहा लोधी ने भारत यह आतंकवाद की जननी होने का प्रत्यारोप किया है। उस समय भारत कश्मीरी जनता पर कर रहे अत्याचार का सबूत दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए मलीहा लोधी ने जख्मी हुए एक युवती की तस्वीर संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा मे दिखायी थी। यह युवती कश्मीरी होने की बात लोधी ने कही थी पर असल मे यह लड़की पैलैस्तिनी होकर उसकी तस्वीर सन २०१४ मे ली गई थी, यह बात स्पष्ट हुई है। इसकी वजह से मलीहा लोधी के इस भाषण की प्रशंसा करने वाले पाकिस्तान की मूर्खता उजागर हुई है। इस वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की स्थिति हास्यास्पद होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.